: आज पन्दह,मुरलीछपरा और बेलहरी का निर्वाचन सम्पन्न
Admin
Thu, Nov 23, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तीन ब्लाक का निर्वाचन आज सम्पन्न हुआ जिसमें पन्दह से चिरपरिचित अध्यक्ष और मंत्री अपने क्षेत्र से सातवीं बार अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त और मंत्री के रुप में सैफ्फूदीन निर्विरोध रुप से निर्वाचित हुए वही मुरलीछपरा से अध्यक्ष के रुप में नीरज कुमार सिंह और मंत्री के रुप में शत्रुघ्न यादव पहली बार और निर्विरोध रुप से निर्वाचित हुए जबकि बेलहरी से अध्यक्ष शशि कान्त ओझा और मंत्री के रुप में सन्तोष कुमार सिंह बैलेट से निर्वाचित घोषित हुए। उल्लेखनीय है कि इन तीन शिक्षाक्षेत्र का चुनाव होने के साथ ही जनपद के सोलह ब्लाकों का निर्वाचन सकुशल और शान्तिपूर्ण तरीके सम्पन्न हुआ।
एक ब्लाक बांसडीह का निर्वाचन जो 17 नवम्बर को होना था कुछ तकनीकी कारणों से नहीं हो सका है जो शीघ्र ही होगा।उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मंत्री डा० राजेश पाण्डेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र ने बताया कि अधिकांश शिक्षाक्षेत्रों से वहाँ के अध्यक्ष एंव मंत्री पुनःनिर्वाचित होकर आ गये हैं और एक क्षेत्र चिलकहर में अध्यक्ष और मंत्री दोनों ही ने अपने को विश्राम देते हुए अपने क्षेत्र से शिक्षकों की सर्वसम्मति अपना नया उत्तराधिकारी निर्वाचित कराया है,सोहांव में मंत्री नया निर्वाचित हुआ है वही रेवती क्षेत्र में भी मंत्री राधेश्याम पाण्डेय पहली बार निर्वाचित हुए हैं।
संघ का निर्वाचन अच्छे और बेहतरीन ढंग से सम्पन्न होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनपद के सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति जहाँ कृतज्ञता व्यक्त किया है वही यह भी कहा है कि टेबलेट से हाजिरी सहित क ई अहम मसले पर संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया है।
विज्ञापन
