BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं की की समीक्षा : स्वास्थ्य मंत्री ने जनपद के सभी अस्पतालों में ठण्डा पेयजल,स्ट्रेचर,ह्वीलचेयर की उपलब्धता के दिए निर्देश उपलब्धता

Ajay Mishra

Thu, Apr 17, 2025

[17/04, 16:55] +91

जर्जर अस्पतालों के मेंटनेंस के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को प्रेषित किया जाय।



बलिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने आज जनपद भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री ने गर्मी के दृष्टिगत मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि जनपद के सभी अस्पतालों में ठंडा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय, आर0ओ0 लगवाया जाय। मरीजों एवं उनके परिजनों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। सभी अस्पतालों में व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर उपलब्ध रहे। सभी अस्पतालों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जर्जर अस्पतालों के मेंटनेंस के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को प्रेषित किया जाय। उन्होंने सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं व जांच की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को संस्थागत प्रसव में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री जी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जनपद में स्थित सभी अस्पतालों सहित स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर/हेल्थ वेलनेस सेंटर खुले रहे, किसी के बंद होने की शिकायत न आने पाए। 05 हजार की आबादी पर मरीजों को ग्राम स्तर पर ही दवाइयां उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल एवं महिला जिला अस्पताल में मरीज को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,रसड़ा में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जनपद में रिक्त चिकित्सकों के पदों को भरने की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय, कोई भी पद खाली न रहने पाए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक समय से अस्पताल में उपस्थित होकर मरीजों को देखें। रोगी कल्याण समिति के बजट का सदुपयोग किया जाय।


उप मुख्यमंत्री जी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसड़ा का निरीक्षण

प्रदेश के मा. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने आज जनपद भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसड़ा का निरीक्षण किया।

उप मुख्यमंत्री जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने स्टोर कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाय। उन्होंने शीघ्र ही डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा अस्पताल में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक एवं स्टाफ समय से अस्पताल में उपस्थित होकर मरीज को देखें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी संजीव वर्मन एवं डीपीएम राजशेखर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें