BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

लेखनाथ पाण्डेय की मनाई गयी पुण्य तिथि : पांचवे पुण्यतिथि पर याद किए गये लेखनाथ पाण्डेय, गरीबों को दिया गया अंगवस्त

Ajay Mishra

Thu, Oct 9, 2025

जितेन्द्र यादव संवाददाता । हल्दी (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कठही, बबुआपुर में बुधवार को स्मृतिशेष स्व.लेखनाथ पाण्डेय (सेवा निवृत्त सीआरपीएफ)की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ गरीब,असहाय एवं वृद्धजनों को अंगवस्त्र,कंबल वितरण कर भोजन कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। विशिष्ट अतिथि अरूण उपाध्याय ने कहा कि आज की नई पीढ़ी अपने पूर्वजों को याद नही कर पाती। आज इनके पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट सुनील पाण्डेय ने उनकी स्मृति में बहुत ही नेक कार्य किया है। माता-पिता के निधन के बाद लोग भूल जाते है। ये नही जानते की माता-पिता के कारण ही आज लोग अपने मुकाम हासिल करते है। वहीं क्षेत्र के पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उप निरीक्षक शिव शंकर पाण्डेय व सशस्त्र सीमा बल के जवान श्री नारायन पाण्डेय ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को हृदय से आभार व्यक्त किए। इस अवसर पर दुबहड़ मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे,वरिष्ठ पूर्व शासकीय अधिवक्ता शंभूनाथ उपाध्याय,मोहन गुप्ता,अजय पाण्डेय,छितेश्वर तिवारी,विनोद उपाध्याय,एड.विद्या सागर चौबे,रामजी यादव, थाना प्रभारी खेजुरी मिथिलेश कुमार,थाना प्रभारी रेवती,चौकी प्रभारी बसुधरपाह शिव प्रकाश पाठक, बांसडीह रोड थानाध्यक्ष, रोहुआ पुलिस चौकी प्रभारी अजय सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें