: बलिया बलिदान दिवस पर शहीदों के परिवारों का सम्मान
Admin
Fri, Aug 18, 2023
बलिया। स्वतंत्रता दिवस के 75 साल के पूर्ण होने के बाद आजादी के अमृत महोत्सव के समापन और "बलिया बलिदान दिवस 19अगस्त" पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह जनपद के चुनिंदा 75 सेनानियों के परिजनों को बैटरी चालित स्कूटर देकर सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर केन्द्र सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।
दया शंकर सिंह ने कहाकि सारा देश जब अमृत महोत्सव मना रहा है ऐसे में देश की आजादी दिलाने में हिस्सा लेने वाले और अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद परिवार के एक सदस्य को स्कूटर देकर सम्मानित किया जायेगा।इस पुनित कार्य में अशोक लेलण्ड,हिन्दुजा सहित अन्य कम्पनियां सहयोग दे रही हैं ।उक्त सभी कार्यक्रम माडल तहसील ग्राउण्ड में आयोजित होगा।
विज्ञापन
