BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: शिक्षक दिवस के दिन जिलाध्यक्ष बदायूं को झूठे आरोप में किए गये निलम्बन से शिक्षकों में उबाल

लखनऊ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक शिक्षक भवन रिसालदार पार्क में हुई जिसमें सभी जनपद के अध्यक्ष और मंत्री ने बदायूं की घटना की निन्दा करते हुए बदायूं के बी एस ए को निलम्बित करने और जिलाध्यक्ष बदायूं के निलम्बन को वापस लिए जाने की मांग किया।एक प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि ये दोनों मांगे नहीं मानी ग ई तो पूरे प्रदेश के शिक्षक 20 सितम्बर को बदायूं कूच करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।                                                                             उक्त सम्बन्ध में वहां के बी एस ए द्वारा यह कहते हुए जिलाध्यक्ष बदायूं को निलम्बित किया गया है कि उन्होंने 4 सितम्बर की धरना के लिए किसी को सूचित नहीं किया था जबकि जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा पहले ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जिला प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया गया था जिसके तहत वहां 4 सितम्बर के धरने के दिन जिला प्रशासन भी मौके पर मौजूद था और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी पत्रक लेने के लिए धरना स्थल पर मौजूद थी।  शिक्षक प्रतिनिधियों ने  जिलाध्यक्ष को झूठे आरोप में निलम्बन करने को शिक्षकों का अपमान मानते हुए बिना शर्त जिलाध्यक्ष के निलम्बन को वापस लिए जाने और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं के विरुद्ध कठोर कारवाई करते हुए निलम्बित करने की मांग किया गया।प्रान्तीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा ने इस तानाशाह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल  निलम्बित करने की मांग शासन से किया है।उन्होंने कहाकि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में पत्रक देने का कार्यक्रम था उसी के तहत बदायूँ में भी धरने का कार्यक्रम था जिसकी सूचना जनपद बदायूं द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला प्रशासन को दे दी गयी थी जिसके कारण वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी व एम्बुलेंस तथा पेय जल की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया गया था।बी एस ए भी पत्रक लेने हेतु स्वयं ही धरना स्थल पर आई थी।प्रान्तीय अध्यक्ष ने कहा कि बी एस ए का आरोप मनगढ़ंत है। महामंत्री संजय सिंह ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेंजकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं को निलम्बित करने की मांग किया है अन्यथा की दशा में प्रदेश भर के शिक्षक 20 सितम्बर को बदायूं के बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध धरना देंगे । बैठक में राधेरमण त्रिपाठी, शिव शंकर पाण्डेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, वन्दना सक्सेना,विनोद कुमार यादव,रवीन्द्र दीक्षित, नीलमणि त्रिपाठी, श्रीधर मिश्र,अक्षत पाण्डेय सहित प्रदेश भर के सभी 75 जनपदों के  जिलाध्यक्ष एंव जिलामंत्री उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा और संचालन महामंत्री संजय सिंह ने किया।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें