पुलिस अधीक्षक ने आज ली पुलिस लाइन में परेड की सलामी : शारिरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए कराया जाता है परेड,अनुशासन व एक रुपता के लिए दिए सुझाव,ग्राउण्ड सुधार केनिर्देश
Ajay Mishra
Fri, Aug 29, 2025
बलिया। आज 29 अगस्त को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त रिक्रूट आरक्षियों/अधिकारी एवं कर्मचारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिया गया सुझाव । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
विज्ञापन
