: परिषदीय स्कूलों में टैबलेट(डिवाइस)बटने की तैयारी
Admin
Fri, Oct 13, 2023
बलिया।बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विभागीय कार्यों और शिक्षकों तथा बच्चों की उपस्थिति के लिए टैबलेट(मिनी कम्प्यूटर) देने की तैयारी है और टैबलेट जनपदों में पहुंच गया है,छोटे-बड़े स्कूलों को मानकर कुछ विद्यालयों में दो तो कुछ में एक टैबलेट दिए जायेंगे ।दो टैबलेट वाले विद्यालयों में एक प्रधानाध्यापक को और दूसरा वहाँ के वरिष्ठतम अध्यापक को दिए जायेंगे। टैबलेट को वही विद्यालय में ही रखना होगा।अब शिक्षक तथा बच्चों की उपस्थिति उसी टैबलेट से भरी जायेगी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि टैबलेट से शिक्षकों का और सम्मान बढ़ेगा अब हमारे शिक्षकों को यह कोई नहीं कह पायेगा की शिक्षक विद्यालय नहीं जाते और इधर-उधर घुमते है हमारे 99.99 फिसदी से अधिक शिक्षक रोज और समय से विद्यालय जाते हैं ,हां हमारे कुछ बच्चे जरुर विलम्ब से भी आते हैं और तीन चार बैच में आते हैं समय से उनकी हाजिरी लगाना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन इसे भी एक दो सप्ताह में दुरुस्त कर लिया जायेगा। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अब शिक्षकों का सम्मान लौट आयेगा, हमारी छवि जनता में खराब करने की बहुत कोशिश हुई पर शिक्षक तो शिक्षक ही होता है। उन्होंने अपने सभी शिक्षकों से भी अनुरोध किया है कि आप टैबलेट या किसी तरह के किसी दबाव में न आएं,अपने स्वभाव के अनुसार समय से समय तक अपना शिक्षण कार्य करें।विज्ञापन
