BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रत्नेश मिश्र का तबादला : सिद्धार्थ नगर हुआ स्थानांतरण, कोटेदार संघ ने आयोजित किया विदाई कार्यक्रम,रत्नेश नेकहा बलियाके लोगोंको भुलाया नहीं जासकता

Ajay Mishra

Fri, Jul 11, 2025

संवाददाता/ जितेन्द्र यादव (जीतू )

दुबहड़ (बलिया)। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी का स्थानान्तरण सिद्धार्थ नगर हो गया है। शुक्रवार को अखार स्थित एक निजी मैरिज हाल में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बेलहरी एवं दुबहड़ के कोटेदार मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (ARO) रत्नेश मिश्रा को अंगवस्त्र,स्मृति चिह्न एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला आपुर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने कहा कि रत्नेश मिश्रा जी ने अपने तीन वर्षो के कार्यकाल में विभाग के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जो ऐतिहासिक था। स्थानान्तरण नौकरी का एक अहम हिस्सा होता है लेकिन उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाता है। कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष दिनेश राय ने बताया कि एआरओ साहब के कार्यकाल में सभी कोटेदार उनके कार्यों से संतुष्ट थे। ब्लाक अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि एआरओ साहब के समय में खाद्य का उठान एवं वितरण तथा राशन कार्ड बनाना बहुत आसान था। विदाई समारोह से अविभूत होकर रत्नेश मिश्रा ने कहा कि मेरे तीन वर्षों के कार्यकाल में इस जनपद से बहुत स्नेह मिला है जिसको में अपने शब्दों से बयां नही कर सकता। खासकर कोटेदार लोगों का व्यवहार मुझे बहुत अच्छा लगा। जिसे भुलाना आसान नही है।मैं अपने अन्तःकरण से कोटेदार लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। उल्लेखनीय है कि पहली बार जनपद में किसी एआरओ को कोटेदार संघ द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर तिवारी,लिपिक नरेन्द्र सिंह,उपेन्द्र यादव, पूर्ति निरीक्षक डिंपल सिंह,पूर्ति निरीक्षक संजीव सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ( ARO) नसीम अहमद,कोटेदार संघ उपाध्यक्ष बब्लू ओझा,जय कुमार, सुनील पाण्डेय, ओमप्रकाश पांडेय, गोगा पाठक,कमलेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें