सीताकुण्ड में रिहायशी झोपड़ी में लगी आग : झोपड़ी में रखा सामान और तीन जानवर झुलसकर मरे
Ajay Mishra
Mon, Jun 9, 2025
मौके पर तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की पहुंची टीम।
ग्राम प्रधान के सहयोग से किसी तरह आग पर पाया काबू।
हमारे विशेष संवाददाता जितेन्द्र यादव जितूकी रिपोर्ट
हल्दी (बलिया) । स्थानीय थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। वहीं इस घटना में तीन जानवर झुलस कर मर गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुटकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए, काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।तबतक नुकसान हो गया। इस आगलगने की घटना में रिहायशी झोपड़ी में रखा अनाज,चौकी, साइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं झोपड़ी में बंधे तीन जानवर भी पूरी तरह झुलस कर मर गए। घटना के बाद ग्राम प्रधान ओमप्रकाश खरवार अपने लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। मौके पर तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी पहुंच कर जांच में जुट गये।
विज्ञापन
