BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

चित्तबड़ागांव थानान्तर्गत नरही तिराहे पर पुलिस सहायता केन्द्र उदघाटित : आदर्श नगर पंचायत के सहयोग से नरही तिराहे पर पुलिस सहायता केन्द्र का पुलिस अधीक्षक ने किया उदघाटन

Ajay Mishra

Sun, Aug 24, 2025

बलिया। 24 अगस्त को थाना चितबड़ागांव अन्तर्गत नरही तिराहे पर आदर्श नगर पंचायत के सहयोग से बने नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के द्वारा अमरजीत सिंह चेयरमैन, आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव की उपस्थिति में फीता काट कर उद्घाटन किया गया । थाना चितबड़ागाँव क्षेत्र में नरही तिराहे पर पर बने इस पुलिस सहायता केन्द्र पर 24/7 घण्टे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहकर थाना क्षेत्र के रहने वाली जनता को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे । पुलिस सहायता केन्द्र के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस सहायता केन्द्र के आसपास सीसीटीवी कैमरा से पुलिस सहायता केन्द्र को लैस करवाया गया है ।

इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी सदर मो0 उस्मान, पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक उ0नि0 श्री वंशबहादुर सिंह, थानाध्यक्ष चितबड़ागांव रोहन राकेश सिंह व थाना चितबडागांव क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें