BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

: बी एस ए बदायूं की प्रतिशोधवश संजीव शर्मा के विरुद्ध की गयी कारवाई से शिक्षक लामबन्द

लखनऊ/बलिया । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ द्वारा प्रतिशोध स्वरुप किए गये जिलाध्यक्ष बदायूँ संजीव शर्मा के विरुद्ध की ग ई कारवाई से बलिया जनपद सहित पूरा प्रदेश आक्रोशित है। 04 सितम्बर को प्रदेश व्यापी धरना दिए जाने  के क्रम में बदायूँ में भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में धरना दिया जा रहा था जहां बी एस ए ने कहाकि बिना अनुमति धरना किया जा रहा है। जबकि पूरे प्रदेश में एक निश्चित प्रारुप पर सभी 75 जनपदों के बी एस ए को सूचना/अल्टीमेटम दे दिया गया था साथ ही बी एस ए द्वारा अनावश्यक वहां मौजूद प्रदेशीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा से भी बदतमीजी से बात करते हुए उनके विरुद्ध भी कारवाई ‌हेतु सम्भल जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा और बिना पत्रक लिए वहाँ से चली ग ई जो घोर अनुशासन हीनता के साथ ही मानवता के भी विपरीत है। बलिया जनपद के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बैठक कर बदायूँ बी एस ए के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर निलम्बित किए जाने की मांग की ग ई है ऐसा नहीं किए जाने पर प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा लिए जाने वाले निर्णय के साथ आन्दोलन करने का प्रस्ताव पारित किया है और कहा गया है कि इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। उल्लेखनीय है कि प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा बदतमीज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ की गैरजिम्मेदाराना व तानाशाही रवैया के खिलाफ प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष और जिलामंत्री तथा प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक रविवार 10 सितम्बर को बुला ली  गई है।   जनपद बलिया की आज की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और संचालन  जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय ने किया जिसमें सभी क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष ,मंत्री और जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी अजय मिश्र, जितेन्द्र प्रताप सिंह अजय सिंह (द्वय) सुनील सिंह ,उदय नारायण राम,सुरेश आजाद,वीरेन्द्र प्रताप यादव, सुशील कुमार अजीत पाण्डेय, विद्या सागर दुबे,अनिल पाण्डेय, टुनटुन प्रसाद चन्द्रावती तिवारी, संगीता वर्मा,ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्ता,सैफुद्दीन अंसारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें