: शिक्षक संघ ने विधायक द्वय को सौंपा मांगपत्र
Admin
Tue, Aug 15, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष डां दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देश पर प्रदेश भर के सत्ता और प्रतिपक्ष सभी विधायक को ब्लाक अध्यक्ष एंव मंत्री द्वारा मांगपत्र सौंपा जा रहा है जिसके क्रम में आज बांसडीह विधायक को बांसडीह, बेरुआरबारी और रेवती तथा फेफना विधायक को सोहांव और गड़वार ब्लाक के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष एंव मंत्री तथा उनके कार्यसमिति के पदाधिकारीगण द्वारा संघ के 18 सूत्रीय मांगो का पत्रक दिया गया। बांसडीह विधायक केतकी सिंह को बेरुआरबारी के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री संजय दुबे,बांसडीह के मंत्री संतोष तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह और रेवती के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में वहां के शिक्षक साथियों द्वारा मांगपत्र सौंपा गया उनके साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहें वहीं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव को सोहांव ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तुषार कांत राय तथा मंत्री विनोद कुमार और गड़वार ब्लाक के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय व मंत्री टुनटुन प्रसाद के नेतृत्व में उस ब्लाक के शिक्षक साथियों ने अपने 18 सूत्रीय मांग का पत्रक सौंपा।मांगो में पुरानी पेंशन बहाल करने,कैशलेस सुविधा दिए जाने ,पदोन्नति किए जाने,बीमा की राशि बढ़ाकर दस लाख किए जाने,पद का न्यूनतम वेतन 17140 और 18150दिए जाने आदि मांगे शामिल है।
विज्ञापन
