गायघाट डाक बंगला के पास मोटरसाइकिल सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर : घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया जबकि तीसरे का इलाज हो रहा है
Ajay Mishra
Sat, Jun 28, 2025
बलिया। आज ग्राम गायघाट डाक बंगले के पास NH 31 बलिया- बैरिया मार्ग पर समय करीब 12.10 बजे दोपहर में मझौवां की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन द्वारा स्पेलंडर मोटरसाईकिल से जा रहे 03 युवकों को टक्कर मार दी गई है। तीनो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय बलिया ले जाया गया। जहां पर 1. गोपाल उर्फ सुकर राजभर पुत्र भरत राजभर निवासी गायघाट थाना हल्दी बलिया, 2. अशोक राजभर पुत्र काशी राजभर निवासी अकोल्ही थाना बांसडीह बलिया को डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, शवों को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। घायल रविन्द्र उर्फ रवि पुत्र मुनेश्वर राजभर निवासी अकोल्ही थाना बांसडीह बलिया का इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है । मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है, अन्य विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बैरिया ने बताया कि अज्ञात वाहन से मोटरसाइकिल सवारों की टक्कर हो ग ई जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गये जिनको इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा दो को मृत्यु घोषित कर दिया गया जबकि तीसरे गम्भीर रुप से घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
