BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: प्राथमिक शिक्षक संघ के धरने को उ०प्र० मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का समर्थन

बलिया।उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ,उ०प्र० ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उ०प्र० के धरना को दिया समर्थन अब कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी बदायूं धरना में शामिल होंगे।उक्त आशय का पत्र जारी करते हुए उ०प्र० मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि बी एस ए बदायूं स्वाती भारती द्वारा शिक्षक दिवस के दिन जिलाध्यक्ष बदायूं के स्कूल में जाकर उनके विरुद्ध झूठे एंव मनगढंत आरोप लगाकर निलम्बित किया गया है जो स्वाती भारती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं की तानाशाही और  अनियमितता को प्रदर्शित करता है जिससे संगठन खिन्न है ये अक्सर संगठन के पदाधिकारीगण को अपमानित करती रही हैं ।उन्होंने इनके अनियमितता की जांच इनको बी एस ए पद से हटाकर कराए जाने और संजीव कुमार शर्मा के विरुद्ध की ग ई कारवाई को वापस लिए जाने की मांग किया है अन्यथा की दशा में उ०प्र० मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ स्वाती भारती के खिलाफ किए जाने वाले धरना का पूर्ण  समर्थन करते हुए धरना में प्रतिभाग करेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें