: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील बेल्थरारोड में सुनी जनशिकायतें
Sat, Oct 19, 2024
बलिया । जनपद बलिया के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने तहसील बेल्थरा रोड में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में पेंशन,भूमि विवाद,प्रधानमंत्री आवास,राशन, सड़क,नालियों,अवैध कब्जा,अंश निर्धारण तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।समाधान दिवस में शिकायतकर्ता ने अवगत कराया कि आवास बनाने के लिए एक लाख रुपए मिला था,किंतु ग्राम प्रधान ने 75 हजार रूपये ही दिया, शेष 25 हजार रूपये अपने पास रख लिया, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी सीयर को स्वयं जाँच कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वी0 पी0 द्विवेदी एवं उप जिलाधिकारी निशांत उपाध्याय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
: राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को किया सम्मानित
Fri, Oct 18, 2024
बलिया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का एक शिष्ठ मंडल आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद बलिया विजय पति दुबे एवं एडिशनल सीएमओ पद्मावती देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बैनर से अजय कुमार उपाध्याय प्रभारी अंतरराष्ट्रीय संरक्षक मंडल, जितेंद्र उपाध्याय प्रदेश सचिव, डॉ विजया वर्मा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर उन्हें सम्मानित किया । डॉक्टर विजय पति दुबे के मानवीय सरोकारों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत विगत कई दिनों से सम्मान करने के लिए प्रयासरत रहा । आज सम्मानित कर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत सम्मानित कर खुश है। सीएमओ साहब और एडिशनल सीएमओ साहब राष्ट्रीय पत्रकार संघ के प्रतिमंडल के द्वारा सम्मान प्राप्त करके फूले नहीं समा रहे थे। अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं एडिशनल सीएमओ राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के शिष्ट मंडल का हार्दिक आभार व्यक्त किया।