: बागी बलिया की पहचान हो शतप्रतिशत मतदान हो
Sat, Apr 6, 2024
बलिया।जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी स्वीप/जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता के लिए सतीश चन्द्र कालेज,एल डी इण्टर कालेज,राजकीय इण्टर कालेज और गुलाब देबी इण्टर कालेज और महाविद्यालय की एक रैली निकाली ग ई जिसमें "बलिया की पहचान हो-शतप्रतिशत मतदान हो",बागी बलिया तबे कहाई-घर घर से जब वोट दिआई के नारों के साथ रैली बाबा बालेश्वर मन्दिर और गुलाब देबी तिराहे जब रैली पहुंची वहां संकल्प संस्था के कलाकारों द्वारा पहले मतदान फिर-कन्यादान नाटक तथा अन्य गीतों द्वारा नगर के जनमानस और मतदाताओं को जागरुक किया गया,प्रेरित किया गया कि जनपद के मतदाता 1 जून को अपना वोट देकर मतदान का प्रतिशत बढाएं,हम सभी लोग मतदान करें।इस अवसर पर नोडल अधिकारी रमेश सिंह ने इस बात का उल्लेख किया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के प्रयास द्वारा जनता जनार्दन को मतदान करने के लिए शिक्षित और प्रेरित किया जा रहा है।विद्यालयों में छात्र/छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए उनके अभिभावकों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।स्वीप अधिकारी ने बताया कि स्वीप कमेटी के सदस्यों द्वारा यह शपथ लिया गया है कि प्रस्तावित "लोकसभा चुनाव 2024" में बलिया का मतदान प्रतिशत 70 से अधिक कराने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिए अप्रैल एवं म ई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।आज की जागरुकता रैली को सफल बनाने में मनीष सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,राजेश यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक, बैकुण्ठ पाण्डेय, प्राचार्य सतीश चन्द्र कालेज,निवेदिता श्रीवास्तव प्राचार्य गुलाब देबी महिला महाविद्यालय,पूनम देबी प्रधानाचार्या गुलाब देबी इण्टर कालेज,शैलेन्द्र मिश्र प्रधानाचार्य लक्ष्मीराज देबी इण्टर कालेज,प्रतिमा उपाध्याय,ओम प्रकाश यादव,अतुल तिवारी,प्रफ्फुल कुमार,राकेश पाण्डेय,प्रमोद श्रीवास्तव,डा०इफ्तेखार खां,कुमार ब्रजेश और आनन्द मिश्र का योगदान रहा।आशीष त्रिवेदी वरिष्ठ रंगकर्मी और निर्देशक के नेतृत्व में संकल्प संस्था के वालेंटियर्स द्वारा मतदाता जागरुकता के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
: मतदान दिवस 1 जून और मतगणना दिवस 4 जून को घोषित किया ड्राई/मद्यनिषेध दिवस
Fri, Apr 5, 2024
बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मतदान तथा मतगणना दिवस को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुष्क/मद्य निषेध दिवस के रूप में घोषित किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार यदि किसी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य लोकसभा या विधानसभा उप निर्वाचन हो, तो उस निर्वाचन क्षेत्र तथा उसके चारों ओर 8 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित विदेशी मदिरा, बियर, देसी मदिरा, ताड़ी एवं भांग की समस्त लाइसेंस प्राप्त दुकानें और उनकी बिक्री के लिए स्वीकृत लाइसेंस, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135 (ग) के खंड- 1 में यह उपबंधित किया गया है कि मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटा पहले से लेकर मतदान की समाप्ति तक की अवधि में ये सभी बंद रहेगी।उन्होंने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस जनपद में मतदान दिनांक 01 जून 2024 की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान की समाप्ति तक की अवधि के दौरान तथा मतगणना दिनांक 4 जून 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया जाता है।
: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया विभिन्न मस्जिदों का जायजा
Fri, Apr 5, 2024
बलिया। आगामी लोकसभा चुनाव और ईद के त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने रमजान के अंतिम शुक्रवार के दिन अलविदा की नमाज के समय शहर की विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले बिशुनीपुर मस्जिद, उसके बाद बड़ी मस्जिद और बहेड़ी स्थित मस्जिद का भ्रमण कर लोगों से बातचीत की और हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाने की बात कही।