: आज से 14 मार्च तक पूरे जनपद में धारा 144 लागू
Tue, Jan 16, 2024
बलिया। जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने जनपद में प्राविधिक शिक्षा परिषद,उत्तर प्रदेश द्वारा परिषद से संबद्ध डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी परीक्षा, गुरु गोविंद सिंह जयंती, बसंत पंचमी एवं महाशिवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए शांति भंग की आशंका जताई गयीटटट है। इसलिए नागरिक सुरक्षा सार्वजनिक, शांति व्यवस्था तथा जनजीवन को सामान्य बनाए रखना, मानव जीवन को स्वस्थ रखने एवं खतरों से निवारण करने, बलवा अथवा किसी अन्य दंगों के निवारण के लिए निरोधात्मक उपाय किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि इतना समय नहीं है कि उन पर नोटिस का तामिला किया जा सके।
अतः जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार द्वारा शांति भंग की संभावना से पूर्णतया संतुष्ट होते हुए एक आदेश एक पक्षीय पारित किया जा रहा है, जो दंड प्रक्रिया संहिता की धारा -144 के अंतर्गत 16 जनवरी से 14 मार्च 2024 तक जनपद बलिया की सीमा के भीतर निवास करने वाले तथा आने जाने वाले समस्त व्यक्तियों के लिए लागू रहेगी।
: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2023-24के तहत रोजगार के इच्छुक करें आवेदन
Tue, Jan 16, 2024
बलिया। उपायुक्त उद्योग मायाराम ने बताया है कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2023 -24 में उद्यम की स्थापना के इच्छुक बेरोजगार व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र की इकाई हेतु अधिकतम 25 लाख एवं सेवा क्षेत्र इकाई हेतु अधिकतम 10 लाख की धनराशि बैंकों के माध्यम से ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। कुल परियोजना लागत का 25% उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 6.25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम 2.50 लाख की सीमा तक मार्जिन मनी (अनुदान) उपलब्ध कराया जाएगा, जो उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के उपरांत अनुदान में परिवर्तित हो जाएगा। आवेदक जनपद का मूल निवासी होना चाहिए एवं उसकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए ।आवेदन की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन ऑनलाइन www.diupmsme.upsdc.gov.in वेबसाइट पर कर सकते हैं ।अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया में संपर्क कर सकते हैं।
:
Tue, Jan 16, 2024
बलिया। जनपद में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वधान में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, इसी के तहत रोजगार मेला में जय भारत मारुति , मारुति सुजुकी,डिक्सन इण्डिया लिमिटेड, एन एस डी सी,टाटा मोटर्स, लावा इण्टरनेशनल, इत्यादि कम्पनियों द्वारा आज मंगलवार को विकास खंड- दुबहड़ के प्रागंण मे रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देव नरायन सिह पुना सिंह द्वारा किया गया। मेले में कुल 316 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 151 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अगला रोजगार मेला विकास खण्ड- बेरुआरबारी में कल बुधवार को आयोजित होगा। आज इस अवसर ज़िला समन्वयक श्री संजय कुमार भारती, अरविंद गुप्ता मेला संयोजक , राजकीय आई टी आई बलिया ,जिला कौशल प्रबंधक विनोद कुमार पांडे , जिला कौशल प्रबंधक अरुण कुमार यादव, जिला प्रोग्राम मैनेजर , योगेंद्र यादव , सेवायोजन विभाग से नोडल पी एन यादव,रोजगार मेला प्रभारी अशोक यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।