: सपा जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव का सड़क दुर्घटना में निधन
Sun, Dec 24, 2023
बलिया।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज मंगल यादव का लखनऊ में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। छात्र राजनीति से राजनीति शुरू करने वाले राजमंगल यादव 2006 से 2011 तक जिला पंचायत अध्यक्ष जैसी बड़ी कुर्सी पर रहे।उन्हें दोबारा जिले के समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया।
लोहिया पार्क लखनऊ के आस-पास टहलने के बाद वापस स्कूटी से लौट रहे थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी।आप-पास के लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो ग ई।फेफना विधान सभा और गड़वार थाना के बिसुकिया गांव के रहने वाले राज मंगल यादव शहर से सटे पहाड़ी पुर के पास सावित्री नगर कालोनी में आवास बनाकर रह रहे थे। उनके निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं का एक रेला उनके आवास की तरफ बढ़ा और सभी ने उनके असामयिक निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है।प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी एक आपात बैठक कर राज मंगल यादव के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया है।
: समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता बने सुशील उर्फ कान्ह जी
Fri, Dec 22, 2023
बलिया ।समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति में उपाध्यक्ष,सचिव और जिला प्रवक्ता पद पर मनोनयन किया गया है। उपाध्यक्ष के रुप में बच्चा लाल फौजी, सचिव के रुप में शैलेश सिंह और मीडिया प्रभारी व जिला प्रवक्ता के रुप में सुशील कुमार पाण्डेय उर्फ कान्ह जी को नामित किया गया है।उक्त आशय का पत्र जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव को प्रान्तीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी कर यह मनोनयन किया गया है।
: सांसद को ही नहीं लोकतंत्र को भी निलम्बित कर रहीहै ये सरकार
Thu, Dec 21, 2023
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि संसद में संसदीय माहौल की सुरक्षा की मांग कर रहे सांसदों का निलम्बन लोकतंत्र का निलम्बन है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
गुरुवार को प्रेस को जारी एक बयान में सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सांसदों को स्पष्टीकरण मांगने और संसदीय माहौल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वैध अधिकार है जो हमारे देश में लोकतंत्र का सगुण रूप है। उन्होंने कहा है कि सांसदों का निलम्बन कर भारतीय जनता पार्टी लोकतन्त्र के इस सगुण रूप को ही नष्ट कर रही है। इसकी रक्षा करना लोकतन्त्र में यकीन करने वाले सभी लोगों का दायित्व है।सांसदगण को ही नहीं लोकतंत्र को ही निलम्बित कर रही है सरकार।
सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतन्त्र में यकीन नहीं करती है। सांसदों के निलम्बन के निर्णय से भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा उजागर हो गया।