: परिवहन मंत्री ने ददरी मेला का लोगो किया लांच
Mon, Dec 9, 2024
बलिया।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी ने ददरी मेले के अंतर्गत भारतेंदु हरिश्चंद्र कला मंच पर आयोजित बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम में ददरी मेले का "लोगो" जारी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार एवं सभासदगण उपस्थित रहे।मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि ददरी मेले का *प्रथम बार लोगों* डिजाइन किया गया, जिसमें ददरी मेला तथा जनपद बलिया की विशेषता के चित्रों को सम्मिलित कर अध्यात्म और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला "लोगो" बनाया गया है।जिसमें निम्न चित्रों को दर्शाया गया है-----
(1) महर्षि भृगु और उनके शिष्य दर्दर मुनि ।
(2)बाबा बालेश्वर मंदिर।
(3) मां गंगा और सरयू का संगम।
(4)कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान।
(5) ददरी मेला।
(6)बागी बलिया के शहीदों का प्रतीक।ददरी मेला का थीम --*ददरी मेला:आध्यात्म और संस्कृति का अनूठा संगम*
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि ददरी मेला का थीम - *ददरी मेला:आध्यात्म और संस्कृति का अनूठा संगम* हैं।
: सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व आफिसर की होगी भर्ती
Sun, Dec 8, 2024
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया है कि जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में बलिया के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया गया है।
जिसमें विकास खण्ड मुरली छपरा/चिलकहर में 10 व 11 दिसंबर को, बैरिया/गड़वार में 12 व 13 दिसम्बर को, रेवती/रसड़ा में 16 व 17 दिसंबर को, सहतवार/नगरा में 18 व 19 दिसंबर को, बांसडीह/पंदह में 20 व 21 दिसंबर को, दुबहड/नवानगर में 23 व 24 दिसंबर को, बेलहरी/सीयर में 26 व 27 दिसंबर को,हनुमानगंज/बेरुआरबारी में 28 व 29 दिसम्बर को, 30 व 31 दिसंबर को विकास खण्ड मनियर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व आफिसर ग्रेड की नियुक्ति की जायेगी।जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय बताया कि सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच ,वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर और अधिकारी के लिए इंटर और बीए पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाको में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350रू0 ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी और गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दियाजायेगा। जैसे बनारस में बड़े बड़े होटल मंदिर, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटल जैसे बड़े बड़े जगह में तैनात कर दिया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, इन्स्युरेन्स,पेंशन एवं अन्य।
: 17 दिसम्बर को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित होगा पेंशनर दिवस
Sun, Dec 8, 2024
बलिया। राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं की जनपद स्तर पर सुनवाई एवं निवारण हेतु प्रति वर्ष 17 दिसम्बर को पेंशन दिवस पूरे प्रदेश में आयोजित करने का निर्देश निर्गत किये गये है। शासन द्वारा जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्षों को भी प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे कि पेंशनरों की ऐसी समस्यायें, जिनका निराकरण विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जाना है और सुनवाई भी हो सके एवं प्रकरण के निस्तारण पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 दिसम्बर को पूर्वाह्न 01 बजे गंगा बहुउ्द्देशीय सभागार में आयोजित है। जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष उक्त कार्यक्रम में समय से प्रतिभाग सुनिश्चित करें तथा गत वर्ष आयोजित पेंशन दिवस के प्रकरणों की निस्तारण आख्या एवं अपने कार्यालय में गठित पेंशनर प्रकोष्ठ से सम्बन्धित सूचना अनिवार्यत साथ लायें।