BREAKING NEWS

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

न्यायिक अधिकारियों ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को पॉलिटेक्निक में NCCकैडेट,छात्र,छात्राओं ने प्रधानाचार्य के साथ किया योगाभ्यास

परिवहन मंत्री दयाशंकर ने पुलिसलाइन में किया योगाभ्यास,अधिकारी,कर्मचारी व आमजन एक साथ किए योग,दिया स्वस्थ रहने का संदेश

पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास,मंत्री एवं DMसे लेकर आमजन तक शामिल

Advertisment

: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत‌ अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा

Admin

Fri, Dec 6, 2024
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों अधीक्षण अभियंता,विद्युत संजय सिंह एवं अधिशासी अभियंता,विद्युत नगर नरेंद्र प्रकाश से कहा कि कार्ययोजना बनाकर यह सुनिश्चित किया जाय कि आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो तथा विद्युत फाल्ट होने पर तत्काल ठीक हो सके। सब स्टेशन वार प्लानिंग करते हुए ठेकेदारों से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर लिया जाय एवं आम जनमानस को आने वाली विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित रूप से संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र उसका निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी डी0पी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर एवं अनिल कुमार झा तथा नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें