BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: जिलाधिकारी,बलिया ने गाजीपुर-बलिया ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे परियोजना का निरीक्षण कर निर्माणकार्य में और प्रगति लाने के दिए निर्देश

Admin

Wed, Jan 8, 2025
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज गाजीपुर- बलिया-माझीघाट ग्रीनफील्ड परियोजना का सागरपाली से जनाडी तक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक,एन0एच0ए0आई0 से परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आमजन की सुगमता को ध्यान में रखकर ग्रीनफील्ड तक पहुंचाने के लिए माल्देपुर में भी पॉइंट बनाने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक,एन0एच0ए0आई0 एस0 पी0 पाठक ने बताया कि ग्रीनफील्ड परियोजना का निर्माण कार्य अक्टूबर,2025 तक पूर्ण हो जाएगा। जनपद बलिया में ग्रीनफील्ड परियोजना की पैकेज-02 (शाहपुर से पिंडारी) एवं पैकेज-03 (पिंडारी से रिविलगंज बाईपास) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आमजन को ग्रीनफील्ड तक पहुंचने के लिए पैकेज-02 के अंतर्गत गाजीपुर-बलिया मार्ग (फेफना), बयासी पुल (जनाडी गांव) एवं बलिया-बैरिया मार्ग (ओझा कछुआ गांव) में एंट्री पॉइंट बनाया जा रहा है। पैकेज-03 के अंतर्गत भरखोखा गांव, बलिया-बैरिया मार्ग (टेंगरही गांव), लालगंज-बैरिया मार्ग (भोजापुर गांव) तथा बलिया-हाजीपुर मार्ग (इब्राहिमाबाद उपरवार गांव) में एंट्री पॉइंट बनाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि पैकेज-02 के अंतर्गत 38 प्रतिशत भौतिक प्रगति एवं पैकेज-03 के अंतर्गत 33 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई हैं। ग्रीन फील्ड के अंतर्गत पड़ने वाले छोटे-बड़े सभी ब्रिज का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें