BREAKING NEWS

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

न्यायिक अधिकारियों ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को पॉलिटेक्निक में NCCकैडेट,छात्र,छात्राओं ने प्रधानाचार्य के साथ किया योगाभ्यास

परिवहन मंत्री दयाशंकर ने पुलिसलाइन में किया योगाभ्यास,अधिकारी,कर्मचारी व आमजन एक साथ किए योग,दिया स्वस्थ रहने का संदेश

पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास,मंत्री एवं DMसे लेकर आमजन तक शामिल

Advertisment

: बलिया शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने की अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक

Admin

Tue, Nov 26, 2024
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बलिया शहर में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बलिया शहर में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर ई-रिक्शा की रूट तथा स्टॉपेज निर्धारित किया जाय तथा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा चले। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक व अधिशासी अधिकारी को टीम गठित कर अभियान चलाकर माल गोदाम रोड, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे स्टेशन के बाहर एवं कदम चौराहा सहित आदि स्थानों पर सड़को पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे ईट एवं बालू रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाय। सड़क पर वाहन खड़ी पाए जाने पर चालान किया जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे कहा जाय कि वे सामान सड़क पर न लगाए, अपने दुकान के अंदर ही रखें। सामान की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए भी समय निर्धारित किया जाय,जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के अधीक्षक से वार्ता कर स्टेशन के बाहर यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को रेलवे स्टेशन के बाहर जल-जमाव को निस्तारित कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी को वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाय कि वे सड़क पर अपने वाहन न खड़ी करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी डी0 पी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी , क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें