BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का किया आकस्मिक निरीक्षण

Admin

Tue, Oct 15, 2024
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आर0 आर0 के0 से आज नकल के लिए कितने आवेदन आए तथा अब तक कितने नकल लम्बित है की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि नियमानुसार व समयबद्ध नकल दिया जाय तथा समुचित तरीके से रजिस्टर पर अंकन किया जाय। उन्होंने व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखागार में कार्यरत सभी कार्मिकों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि कोई भी बाहरी व्यक्ति कार्य नहीं कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति के कार्य करने की शिकायत प्राप्त होती हैं तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री डी0 पी0 सिंह व नगर मजिस्ट्रेट श्री इंद्रकांत द्विवेदी उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें