BREAKING NEWS

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

न्यायिक अधिकारियों ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को पॉलिटेक्निक में NCCकैडेट,छात्र,छात्राओं ने प्रधानाचार्य के साथ किया योगाभ्यास

परिवहन मंत्री दयाशंकर ने पुलिसलाइन में किया योगाभ्यास,अधिकारी,कर्मचारी व आमजन एक साथ किए योग,दिया स्वस्थ रहने का संदेश

पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास,मंत्री एवं DMसे लेकर आमजन तक शामिल

Advertisment

: जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रोडवेज बस स्टाप से चित्तू पाण्डेय चौराहा तक किया पैदल भ्रमण

Admin

Mon, Dec 2, 2024
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बलिया शहर की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बस डिपो से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए चित्तू पाण्डेय चौराहा तक पैदल भ्रमण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद बलिया सुभाष कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री कृपा शंकर को सड़क किनारे तथा रेलवे ओवर ब्रिज के निचे हुए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को सड़क चौड़ीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को फल एवं सब्जी की रेहड़ियों को शिफ्ट कराने के भी निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी डी0पी0 सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी तथा रेलवे के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें