BREAKING NEWS

डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी

न्यायिक अधिकारियों ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को पॉलिटेक्निक में NCCकैडेट,छात्र,छात्राओं ने प्रधानाचार्य के साथ किया योगाभ्यास

परिवहन मंत्री दयाशंकर ने पुलिसलाइन में किया योगाभ्यास,अधिकारी,कर्मचारी व आमजन एक साथ किए योग,दिया स्वस्थ रहने का संदेश

पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास,मंत्री एवं DMसे लेकर आमजन तक शामिल

Advertisment

: वृहस्पतिवार को चला अतिक्रमण अभियान,चित्तू पाण्डेय चौराहा से रोडवेज तक हटाया गया अतिक्रमण

Admin

Fri, Dec 20, 2024
बलिया। वृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से अतिक्रमण अभियान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया, जिसमें एस डी एम अभिनेंद्र सिंह , अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार तहसीलदार मनोज राय , सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम, राजस्व निरीक्षक अर्जेश मिश्रा, धीरेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह , लिपिक भारत भूषण मिश्र, अनिल राम, संतोष पाण्डेय ,संतन आदि सम्मिलित रहे। अभियान के दौरान चित्तू पांडे चौराहे से बस अड्डे तक सड़क के दोनों तरफ पटरी व नाली पर किये गये अस्थाई व स्थाई अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही (फ्लाईओवर)उपरागामी पुल के नीचे अवैध रूप से चल रही सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि वह 24 घंटे के अंदर अपनी सभी दुकानें हटा ले । इस दौरान अवैध रूप से लगे हुए सभी दुकानदारों और ठेलों का चालान किया गया, उन्हें नगर पालिका द्वारा हटवाया गया । एसडीएम अभिनेंद्र सिंह द्वारा सभी दुकानदारों से अपने दुकान की हद में ही अपना सामान रखने की हिदायत दी गई अन्यथा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी । अभियान के दौरान कुल 12 अतिक्रमणकारियो से अर्थदंड के रुप में रुपए 8400/- की वसूली की गई।उक्त जानकारी नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें