: बलिया स्थापना दिवस पर होगा पुलिस लाइन में कवि सम्मेलन और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Admin
Fri, Oct 25, 2024
बलिया। बलिया महोत्सव के अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पुलिस लाइन में होगा आयोजन। इस क्रम में 28 अक्टूबर को चल चित्र प्रदर्शन में बंगाल 1947 व बागबान फिल्म दिखाई जाएगी। 29 अक्टूबर को शाम 6 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें तमाम प्रख्यात कवि आएंगे। अगले दिन 30 अक्टूबर को शाम 6 से 9 बजे तक बलिया के स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी तथा 9 बजे से शिवानी मिश्रा व उनकी टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। 31 अक्टूबर को शाम 6 बजे से 8 बजे तक गोपाल राय व उनकी टीम तथा 9 बजे से दीपू श्रीवास्तव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन शाम 9 बजे से प्रधानमंत्री ग्रामीण/शहरी आवास के 251 लाभार्थियों, उज्जवला योजना के 251 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा 251 छात्रों को टैबलेट वितरण व 251 लाभार्थियों को सोलर लैम्प से लाभान्वित किया जाएगा। अंतिम दिन रात्रि 9 बजे से तमाम भोजपुरी स्टार कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
