: राष्टीय पत्रकार संघ भारत ने इंसपेक्टर को किया सम्मानित
Admin
Mon, Oct 21, 2024
बलिया । राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का एक सम्मान करने एक पखवाड़ा चल रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आवाहन पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी इस पुनीत कार्य का हिस्सा बन रहे हैं आज इसी आयोजन में मनियर थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर रत्नेश दुबे जी का सम्मान किया गया जिसमें उनका माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के बाद सब इंस्पेक्टर रत्नेश दुबे ने राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत और उसके शिष्ट प्रतिनिधि मंडल का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इंसपेक्टर दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सम्मानित पत्रकारों को द्वारा हमारा सम्मान होना बड़े ही गर्व की बात है। यह सम्मान पूरे मनोयोग से कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है,उन्होंने राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की हृदय तल की गहराइयों से साधु बाद प्रेषित किया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के प्रतिनिधि मंडल में सर्व अजय कुमार उपाध्याय प्रभारी अंतरराष्ट्रीय संरक्षक मण्डल, जितेंद्र उपाध्याय प्रदेश सचिव, अशोक कुमार पाठक वर्तमान प्रधान विक्रमपुर पश्चिम क्षेत्र और नरेंद्र पाठक पत्रकार सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
