BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बी एस ए से मिला उ०प्र०प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल

Admin

Wed, Oct 9, 2024
बलिया। उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बलिया के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया से मिल कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने 12460 में नियुक्त अध्यापकों के वेतन,अन्य अध्यापकों के एक दिन की वेतन कटौती बहाल करने,चयन वेतनमान पत्रावली का त्वरित निस्तारण करने, FLN प्रशिक्षण के बकाया मानदेय भुगतान आदि मुद्दों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष जोरदार तरीके से रखा। वार्ता के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा की 12460 भर्ती में लगभग 500 अध्यापकों का हाई स्कूल , इंटरमीडिएट,टेट आदि का सत्यापन हो है। वेतन आदेश अतिशीघ्र जारी कर दिया जाएगा। एक दिन वेतन कटौती और बाधित वेतन पर अतिशीघ्र आदेश जारी करने हेतु आश्वाशन दिया। चयन वेतनमान पत्रावली के निस्तारण पर उन्होंने कहा कि जो भी पत्रावली कार्यालय में आयी है उसमें से अधिकांश का आदेश जारी हो गया है, अवशेष को भी जल्द कर दिया जाएगा। FLN प्रशिक्षण का मानदेय शीघ्र ही भेज दिया जाएगा और पूर्व के मानदेय के लिए भी पत्रजात किया जा चुका है। शिक्षामित्र और रसोईयों का मानदेय भी दिपावली से पूर्व दिए जाने का अनुरोध बी एस ए से किया गया जिस पर उन्होंने सार्थक आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र,उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह,सुनील सिंह,अम्बरीष पाण्डेय,हनुमानगंज अध्यक्ष अजय सिंह,दुबहड़ अध्यक्ष अजित पाण्डेय ,गड़वार अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, डॉ अभिषेक पाण्डेय, सुशील चौबे,वकील अहमद आदि प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें