BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: मिशन शक्ति अभियान फेज5 के अन्तर्गत सहतवार थानाध्यक्ष द्वारा प्रभावती देवी विद्यापीठ की छात्राओं को सांकेतिक थानाध्यक्ष बनकर

Admin

Sat, Oct 12, 2024
*प्रेस नोट जनपद बलिया* *दिनां बलिया। आज को प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे शारदीय नवरात्र के पर्व पर *“मिशन शक्ति फेज- 05”* के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी) के पर्यवेक्षण में जनपद बलिया के थाना सहतवार पर थानाध्यक्ष द्वारा प्रभावती देवी विद्या पीठ इंटर कॉलेज रजौली सहतवार की छात्राओं को अध्यापकगणों के माध्यम से थाना स्थानीय पर थानाध्यक्ष के आदेश पर बुलाया गया तथा12वीं की छात्रा को सांकेतिक थानाध्यक्ष बनाकर पुलिस के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। तथा थानाध्यक्ष बनी 12वीं की छात्रा ने लोगों की फरियादें सुनी और सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देश दिया। एवं थानें की मिशन शक्ति टीम द्वारा समस्त छात्राओं को थाना के कार्यप्रणाली थाना के रजिस्टर तथा थाना स्थानीय द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो एवं साइबर क्राइम के बारें में जागरुक कर साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया गया । इसी क्रम में जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना। तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया । उल्लेखनीय है कि शासन और पुलिस विभाग द्वारा शारदीय नवरात्र के तहत निम्न अभियान 90 दिवस तक चलाया जाएगा जिसमें निम्न 09 प्रकार के अभियान शामिल हैं-  महिलाओं से संबंधित साइबर अपराध के पंजीकृत अभियोगों एव प्रार्थना पत्रों का शत प्रतिशत निस्तारण करने के लिये “ऑपरेशन गरुण” चलाया जा रहा है ।  एसिड की अवैध बिक्री के विरूद्ध “ऑपरेशन शील्ड” अभियान चलाया जा रहा है।  अश्लील सीडी/डीवीडी/पुस्तकें साहित्य सामग्री आदि की चेकिंग, बरामदगी एवं जब्तीकरण के लिये “ऑपरेशन डेस्ट्राय” चलाया जा रहा है ।  बालश्रम, भिक्षावृत्ति एंव बाल विवाह के विरूद्ध प्रदेश स्तरीय अभियान चलाकर बालक/बालिकाओं को अवमुक्त कराने हेतु “ऑपरेशन बचपन” चलाया जा रहा है ।  गुमशुदा बच्चों/बालिकाओं हेतु रेलवे स्टेशनों,बस स्टेशनों, बाल गृहों व एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय ग्रहों आदि का भौतिक निरीक्षण करना एवं बरामद बच्चों को पुनर्वासित करने के लिये अभियान “ऑपरेशन खोज” चलाया जा है ।  महिला स्कूल/कालेज के आसपास तथा वल्नरेबल स्पॉट्स पर अवांछनीय तत्वों व मनचलों के विरुद्ध “ऑपरेशन मजनू” चलाया जा है ।  शराबी नशेड़ी एंव अन्य प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन करने वाले अभ्यस्त व्यक्तिय़ों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं ऐसे संदिग्ध स्थलों का चिन्हीकरण करते हुये विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिये “ऑपरेशन नशा मुक्ती” अभियान चलाया जा रहा है ।  मानव तस्करी कर लायी गयी महिलाओं बालिकाओं को रेस्क्यु करना एवं उन्हे पुनर्वासित करने के संबंध में विधिक कार्यवाही करने हेतु “ऑपरेशन रक्षा” चलाया जा रहा है ।  महिला सम्बन्धी अपराधों मे वांछित/प्रकाश मे आये अभियुक्तों तथा जेल से बाहर आये अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु “ऑपरेशन ईगल” चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें