: जिला निर्वाचन अधिकारी ने तापमान को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रो पर चिकित्सा की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए
Sun, May 26, 2024
बलिया। आप सभी संज्ञानित हैं कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु दिनांकः 01 जून, 2024 को जनपद बलिया में समस्त पोलिंग बूथ पर वोटिंग होना सुनिश्चित है। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने सीएमओ को अत्यधिक तापमान के दृष्टिगत जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर चिकित्सा की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी मतदाता को कोई असुविधा न हो। उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील किया है कि मतदान दिवस के दिन अपने निकटवर्ती मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान अवश्य करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने अत्यधिक गर्मी के कारण पोलिंग बूथ पर आने वाली जनता तथा पोलिंग बूथ पर कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेशित किया है कि समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र / अतिरिक्ति प्रा०स्वा०केन्द्रों एवं अन्य चिकित्सा इकाईयों पर पर्याप्त मात्रा में इमरजेंसी औषधियाँ, ओ०आर०एस० का पैकेट तथा आईस पैक की उपलब्धता के साथ ही समस्त इकाईयों पर चिकित्सकों एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें।इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्रीय अपर/उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को आदेशित किया है कि अपने क्षेत्र में उपरोक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करवाते हुए क्षेत्र भ्रमण करते रहेंगे एवं अपने साथ पर्याप्त मात्रा में इमरजेंसी औषधियों, ओ०आर०एस० का पैकेट तथा आईस पैक उपलब्ध रखेंगे। साथ ही किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को बिना किसी वैध कारण के किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत न किया जाय।
: पुलिस ने अवैध तमन्चा के साथ नरही थाना के मुकदमे का वांछित गिरफ्तार
Sat, May 25, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया, क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर, बलिया व थानाध्यक्ष नरही के निर्देशन में आज 25मई को उप निरीक्षक राजेश कुमार प्रभाकर मय हमराही के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति के दौरान मुखबिरी सूचना पर एकौनी ठेके के पास से अभियुक्त सूर्यमणि उर्फ सोनू पुत्र हरेन्द्र निवासी ऊंचाडीह थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया । अभियुक्त सूर्यमणि उर्फ सोनू उपरोक्त के विरूद्ध थाना नरही जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 157/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का मा0 न्यायालय चालान किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्री राजेश कुमार प्रभाकर चौकी प्रभारी कोरण्टाडीह थाना नरही जनपद बलिया
2. हे0का0 औरंगजेब थाना नरही जनपद बलिया
3. का0 धर्मवीर पटेल थाना नरही जनपद बलिया
4. का0 मोहित पासवान थाना नरही जनपद बलिया