: मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण और फैसिलिटेशन सेन्टर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Sat, May 25, 2024
बलिया। जनपद के लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने टीडी कालेज में मतदान सामग्री वितरण कक्ष,मतदान कार्मिकों को दिए जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण कक्ष और मतदान कार्मिकों को वोट देने के लिए विधानसभावार बनाए गए फैसिलिटेशन एवं अतिरिक्त फैसिलिटेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों का अवलोकन करते हुए सभी मतकार्मिकों को पूरे मनोयोग और गम्भीरता से प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया। बता दें कि यहां पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रत्येक पाली के दो सत्रों में मतकार्मिकों को प्रयोगात्मक और प्रक्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सबसे पहले निर्वाचन सामग्री बैग वितरण कक्ष में जाकर पोलिंग पर्सनल को दिए जाने वाले बैग वितरण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विधानसभावार बनाए गए फैसिलिटेशन एवं अतिरिक्त फैसिलिटेशन सेंटर में जाकर पोस्टल बैलेट और जारी ईडीसी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सावधानी बरतते हुए बैलट पेपर एवं मतदाता सूची का सही से मिलान, उनकी गिनती और रजिस्टर में एंट्री करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष में जाकर ईडीसी के बारे में पोलिंग पर्सनल से सवाल जवाब किया। साथ ही सभी को पीठासीन अधिकारियों को दिए गए प्रशिक्षण सामग्री का गहन अध्ययन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को बेहतर टीमवर्क और अपने साथियों से डिस्कशन कर त्रुटि रहित मतदान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों एवं टीमों के समक्ष मतदान कार्मिकों- पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा उनके कार्य, उत्तरदायित्व एवं जवाबदेही व ईडीसी के जारी करने से सम्बन्धित विभिन्न चरणों के कर्तव्यों का बोध कराया गया। उन्होंने सभी पीठासीlन अधिकारियों को MPS एप (मतदान प्रतिशत संकलन एप) अवश्य डाउनलोड करने और उसके प्रयोग का प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया।। कहा कि ईवीएम एवं चुनाव संबंधी अन्य प्रक्रियाओं का भी तकनीकी और सैद्धांतिक प्रशिक्षण गम्भीरता से लें, ताकि कोई त्रुटि होने की सम्भावना से बचा सके।कहा कि सभी पोलिंग पर्सनल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए अपने बूथ पर निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी और शान्तिपूर्ण ढ़ग से मतदान सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान पीडी/प्रभारी प्रशिक्षण उमेश मणि त्रिपाठी,एसओसी नरेंद्र, बीएसए मनीष सिंह एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
:
Fri, May 24, 2024
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 मई को बलिया आयेंगे,अपने कार्यक्रम में वे बनारस एयरपोर्ट से निकलकर हेलीकाप्टर द्वारा सलेमपुर लोकसभा के बेल्थरारोड कालेज में पहुंचकर रमाशंकर राजभर के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे,उसके बाद 1.50 पर बलिया लोकसभा के कटरिया में सपा और इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे उसके बाद 3 बजे हेलीकाप्टर द्वारा ही प्रस्थान कर जायेंगे।
: जनपद न्यायाधीश द्वारा आज जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया
Fri, May 24, 2024
कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, बलिया।बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अशोक कुमार द्वारा आज जिला कारागार बलिया का औचक निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, श्री हरिश कुमार उपस्थित रहे।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश द्वारा जेल अस्पताल, पाकशाला व किशोर बैरक सहित समस्त बैरकों का निरीक्षण कर, बंदियों से वार्ता किया गया। वार्तालाप के दौरान बंदियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु प्रभारी अधीक्षक /जेलर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अपील के सम्बन्ध में भी पूछंताछ की गयी, प्रभारी अधीक्षक/जेलर द्वारा बताया गया कि सभी दोषसिद्ध बन्दियों द्वारा जेल अपील तथा निजी अपील दाखिल कर दी गयी है। प्रभारी जेलर, जिला कारागार बलिया को यह भी निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के पास अपने मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नही है, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें, जिससे उनके मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित किया जा सके।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव हरिश कुमार, राजेन्द्र सिंह प्रभारी अधीक्षक/जेलर, श्रीमती रीना उपकारापाल, अमर सिंह, उपकारापाल, दीपक कुमार, मुन्ना लाल वर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहें।