: मतदान कर्मियों का तीसरे दिन का प्रशिक्षण सकुशल सम्पन्न
Fri, May 3, 2024
बलिया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मतदान कर्मियों-पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम के शुरू प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन टीडी कालेज का जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने टीडी कालेज के सभी प्रशिक्षण कक्षों में जाकर संचालित प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से संवाद करते हुए उनकी उपस्थिति पंजिका को भी चेक किया। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों के प्रारूप-12 और 12 'क' प्राप्त करने हेतु विधानसभावार बनाए कक्षों का भी निरीक्षण कर प्राप्त फॉर्म की जानकारी ली।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दो पालियों में संचालित इस प्रशिक्षण के पहले सत्र में ईवीएम का प्रशिक्षण एवं द्वितीय सत्र में चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगे सभी मतदान कार्मिकों से दोनों पालियों की ट्रेनिंग को आवश्यक रूप से लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों से संवाद कर चल रहे प्रशिक्षण कार्य का फीडबैक लिया ।इसी क्रम में प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि दोनों पालियों में प्रशिक्षण की समाप्ति तक प्रथम पाली में 06 मतदान कार्मिक और द्वितीय पाली में 03 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में अनुपस्थित सभी मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व-1951 की धारा-134 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी,मास्टर व जनरल ट्रेनर, मतदान कार्मिक आदि उपस्थित रहे।
: 5 मई को होगा समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण
Fri, May 3, 2024
बलिया। अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीपी सिंह ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद के लोकसभा के चुनाव के लिए नियुक्त समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण 5 मई 2024 रविवार को अपराह्न 2:00 बजे से टी डी कॉलेज में प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा,जिसमें समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोजित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का निर्देश दिया है।
: हत्या कर शव फेंकने के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, May 3, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा (उत्तरी) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व मे थाना खेजुरी पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है 2 मई को थाना खेजुरी पर वादी नितेश सिंह द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र के साथ शिकायत दर्ज करायी गयी कि मेरे भाई बृजेश सिंह को कुछ लोगों ने मारपीट कर नयन दिवाकर के घर के दरवाजे पर फेक दिआ है। जिनको अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में बृजेश की मृत्यु हो गई। इस सूचना पर खेजुरी पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में तत्काल उच्चाधिकारीगणों को सूचित करते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम के साथ किया गया।
इस मामले में आज 4 मई को प्रभारी निरीक्षक खेजुरी मय पुलिस टीम के साथ उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे, कि मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना रसड़ा अन्तर्गत रेलवे स्टेशन रसड़ा के सामने से 04 नफर अभियुक्तगण 1. हरेकृष्ण सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रमणि सिंह उम्र करीब 55 वर्ष 2. गौरव उर्फ बिल्लू पुत्र हरेकृष्ण सिंह उम्र करीब 22 वर्ष 3. ऋतुराज सिंह उर्फ छली पुत्र विपिन सिंह उम्र करीब 19 वर्ष 4. आलोक सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र अजीत बिहारी सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासीगण खेजुरी बन्जाराबारी थाना खेजुरी जनपद बलिया को पुलिस हिरासत में लिया गया और पकड़े गये अभियुक्तों से वैज्ञानिक रीति से पूछताछ किया गया तो ऋतुराज सिंह उर्फ छली आदि ने बताया कि दिनांक 02.05.24 को खेजुरी बाजार में बिरयानी की दुकान पर हम लोगों का झगड़ा बृजेश सिंह से हुआ था उसके बाद बृजेश सिंह अपने साथियों के साथ मेरे घर पर आकर माँ बहन की गाली गुप्ता देने लगा जिसका बदला लेने हेतु हम लोगों द्वारा एक राय होकर वहां पर रखे लाठी डन्डा व सब्बल को लेकर बृजेश सिंह के सर पर प्रहार किया जब वह नीचे गिर पड़ा तब कुछ और प्रहार करके उसको लहूलुहान कर दिया और उसे मरा समझकर मौके से हम लोग भागते हुए सब्बल को पास के खेत मे छिपा दिया था । अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल सब्बल को बरामद कर लिया गया ।
गिरफ्तार समस्त अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 56/2024 धारा 147.148.149.302 भादवि थाना खेजुरी जनपद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
1.प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह थाना खेजुरी जनपद बलिया ।
2.नि0अ0 विष्णुप्रताप गौतम थाना खेजुरी जनपद बलिया ।
3.उ0नि0 अवधेश त्रिपाठी थाना खेजुरी जनपद बलिया ।
4.उ0नि0 शकील अहमद थाना खेजुरी जनपद बलिया ।
5प्र०0उ0नि0 विकास कुमार यादव थाना खेजुरी जनपद बलिया ।
6.हे0का0 वृजेश सिंह थाना खेजुरी जनपद बलिया ।
7.का0 मानसिंह थाना खेजुरी जनपद बलिया ।
8.म0का0 रानी मिश्रा थाना खेजुरी जनपद बलिया शामिल रहे।