: शहर के रोडवेज बस स्टैण्ड और गुलाब देबी विद्यालय के पास हो रही है नालों की सफाई
Admin
Mon, May 13, 2024
बलिया। प्रमुख सचिव नगर विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश के आदेश के तहत जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के मार्गदर्शन में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया सुभाष कुमार ने इन भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान में स्वयं अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार की देख-रेख में कार्यों को कराया जा रहा है। जिसमें अहमद नदीम सफाई निरीक्षक के साथ पूरी सफाई टीम मेहनत से कार्य कर रही है। रोडवेज बस स्टैंड के पास नल की सफाई इसके अलावा गुलाब देवी स्कूल के पास नालों की सफाई और सभी नालियों की सफाई किया जा रहा है। जिसमें कीटनाशक दवा का भी छिड़काव किया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने सभी नगरवासियों से अपील किया है कि साफ सफाई में सहयोग करें, तभी साफ सुथरा दिखेगा और नगर सफाई हो जाने के बाद अपने दुकानों के सामने गलियों में कूड़ा न फेके कूड़ा उचित स्थान पर ही फेके। हमारे सफाई कर्मचारी आपके यहां जाएगा कूड़ा ले लेगा, लेकिन सफाई होने के बाद कूड़ा न फेके यह नगर आपका है आपसे हमें पूरा सहयोग मिलेगा तभी शहर साफ सुथरा दिखेगा। इस अवसर पर सफाई नायक अरविंद गुप्ता, शंकर जी गुप्ता, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
