: जिलाधिकारी सभागार में मनाई ग ई बाबा साहेब की जयन्ती
Sun, Apr 14, 2024
बलिया। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर आंबेडकर जी की फोटो पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा अन्य अधिकारियों में एडीएम डीपी सिंह, सीआरओ त्रिभुवन और सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
: बलिया के अधिवक्ता ने लहराया बार एसोसिएशन चुनाव में परचम
Sun, Apr 14, 2024
बलिया/प्रयागराज। जनपद के विकास खण्ड बेलहरी के बसुधरपाह निवासी अभिजीत पाण्डेय पुत्र स्व सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन 2024-25 के चुनाव में संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर 481 मतों के जीत हासिल कर अपने गांव और जनपद का परचम लहराया। संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए कुल 8252 वोट पड़े जिसमें अभिजीत पाण्डेय को 2061 मत पाकर जीत हासिल किया।
हालांकि अभिजीत ने विगत वर्ष भी इस पद पर चुनाव लडा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था परन्तु अपनी मेहनत और लगन से दुसरी बार में प्रचण्ड जीत हासिल किया।बता दें कि वर्ष 2018 में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अभिजीत ने गवर्निंग काउंसिल के पद पर भी जीत हासिल कर कार्यरत थे।
बसुधरपाह के मूल निवासी वर्तमान में प्रयागराज में ही अपने पुरे परिवार के साथ रहते हैं लेकिन गांव के प्रति उनका लगाव कम नहीं हुआ जब भी मौका मिलता है तो गांव में कुछ दिन बिताने चले आते हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर बलिया से ही हुई है और वकालत कि पठाई काशी विद्यापीठ वाराणसी के किया फिर हाई कोर्ट इलाहाबाद में वकालत करना प्रारंभ किया और अपनी मेहनत और लगन से बार एसोसिएशन के चुनाव में अपना लोहा मनवाया और एक बार गवर्निंग काउंसिल के पद पर और अब संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर विजय प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि भले ही मै प्रयागराज में रहता हूं लेकिन मेरे हृदय में मेरा गांव बसता है और अपनी वकालत और राजनीति के माध्यम से हमेशा गांव के प्रति समर्पित रहूंगा।अभिजीत के जीत पर गांव में बहुत हर्षोल्लास है पुरा गांव अपने लाल पर गर्व कर रहा है।
: विद्यालय संचालन का समय 7.30 से 12.30 करने की जिलाधिकारी से मांग
Fri, Apr 12, 2024
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर विद्यालय संचालन का समय 7.30 से 12.30 करने की मांग। हीटवेभ और कड़कड़ाती धूप से परेशान हो जा रहे हैं बच्चे,नहीं मिल रही है उन्हें राहत,बच्वे 12 बजे के बाद परेशान हो जा रहे हैं।
विद्यालय का समय 8 से 2 छ: घंटा पठन-पाठन का और आधे एक घंटे पहले पहुंचने और निकलने में कुल 7 घंटे जहां बच्चों को भारी पड़ रहा है वही वे बीमार भी पड़ रहे है।शिक्षक संघ और जनहित तथा बच्चों तथा ग्रामीणों की मांग है कि विद्यालयों का समय परिवर्तित किया जाय।