: बागी बलिया की पहचान हो शतप्रतिशत मतदान हो
Sat, Apr 6, 2024
बलिया।जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी स्वीप/जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता के लिए सतीश चन्द्र कालेज,एल डी इण्टर कालेज,राजकीय इण्टर कालेज और गुलाब देबी इण्टर कालेज और महाविद्यालय की एक रैली निकाली ग ई जिसमें "बलिया की पहचान हो-शतप्रतिशत मतदान हो",बागी बलिया तबे कहाई-घर घर से जब वोट दिआई के नारों के साथ रैली बाबा बालेश्वर मन्दिर और गुलाब देबी तिराहे जब रैली पहुंची वहां संकल्प संस्था के कलाकारों द्वारा पहले मतदान फिर-कन्यादान नाटक तथा अन्य गीतों द्वारा नगर के जनमानस और मतदाताओं को जागरुक किया गया,प्रेरित किया गया कि जनपद के मतदाता 1 जून को अपना वोट देकर मतदान का प्रतिशत बढाएं,हम सभी लोग मतदान करें।इस अवसर पर नोडल अधिकारी रमेश सिंह ने इस बात का उल्लेख किया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के प्रयास द्वारा जनता जनार्दन को मतदान करने के लिए शिक्षित और प्रेरित किया जा रहा है।विद्यालयों में छात्र/छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए उनके अभिभावकों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।स्वीप अधिकारी ने बताया कि स्वीप कमेटी के सदस्यों द्वारा यह शपथ लिया गया है कि प्रस्तावित "लोकसभा चुनाव 2024" में बलिया का मतदान प्रतिशत 70 से अधिक कराने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिए अप्रैल एवं म ई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।आज की जागरुकता रैली को सफल बनाने में मनीष सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,राजेश यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक, बैकुण्ठ पाण्डेय, प्राचार्य सतीश चन्द्र कालेज,निवेदिता श्रीवास्तव प्राचार्य गुलाब देबी महिला महाविद्यालय,पूनम देबी प्रधानाचार्या गुलाब देबी इण्टर कालेज,शैलेन्द्र मिश्र प्रधानाचार्य लक्ष्मीराज देबी इण्टर कालेज,प्रतिमा उपाध्याय,ओम प्रकाश यादव,अतुल तिवारी,प्रफ्फुल कुमार,राकेश पाण्डेय,प्रमोद श्रीवास्तव,डा०इफ्तेखार खां,कुमार ब्रजेश और आनन्द मिश्र का योगदान रहा।आशीष त्रिवेदी वरिष्ठ रंगकर्मी और निर्देशक के नेतृत्व में संकल्प संस्था के वालेंटियर्स द्वारा मतदाता जागरुकता के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
: मतदान दिवस 1 जून और मतगणना दिवस 4 जून को घोषित किया ड्राई/मद्यनिषेध दिवस
Fri, Apr 5, 2024
बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मतदान तथा मतगणना दिवस को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुष्क/मद्य निषेध दिवस के रूप में घोषित किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार यदि किसी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य लोकसभा या विधानसभा उप निर्वाचन हो, तो उस निर्वाचन क्षेत्र तथा उसके चारों ओर 8 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित विदेशी मदिरा, बियर, देसी मदिरा, ताड़ी एवं भांग की समस्त लाइसेंस प्राप्त दुकानें और उनकी बिक्री के लिए स्वीकृत लाइसेंस, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135 (ग) के खंड- 1 में यह उपबंधित किया गया है कि मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटा पहले से लेकर मतदान की समाप्ति तक की अवधि में ये सभी बंद रहेगी।उन्होंने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस जनपद में मतदान दिनांक 01 जून 2024 की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान की समाप्ति तक की अवधि के दौरान तथा मतगणना दिनांक 4 जून 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया जाता है।
: ईद,रामनवमी सहित सभी त्यवहारों को लेकर हुई शान्ति समिति की बैठक
Thu, Apr 4, 2024
बलिया। ईद के त्यौहार सहित आगामी सभी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने इसमें एक-एक कर सभी शान्ति समिति के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। साथ ही समिति के सदस्यों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा। ज़िलाधिकारी ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और कल अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद नौ अप्रैल को चैत्र मास नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। 10 या 11 अप्रैल को ईद का त्यौहार,14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती और 17 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाना है।जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले सभी त्यौहार सकुशल और अच्छे वातावरण में संपन्न हुए हैं।उन्होनें कहा कि सभी जनपदवासी आगामी ईद के त्यौहार सहित अन्य त्यौहारों को भी परम्परागत,पूरे हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं । जनपद में कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। कहा कि कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुँचे। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि अलविदा की नमाज और ईद के दिन की नमाज सम्मानजनक तरीके से मस्जिद या ईदगाह के अंदर पढी जाएगी,सड़क पर कोई भी नमाज नहीं पढेगा। उन्होंने अधिकारियों से चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के दृष्टिगत मंदिरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने जनपद की सभी मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर बेहतर साफ सफाई के इंतजाम के लिए नगरपालिका/ नगर पंचायतों के ईओ को नगरीय क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रो में डीपीआरओ को निर्देशित किया। साथ ही पीने के पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत वितरण खण्ड के सभी एक्सईएन को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया कि विभिन्न स्थानों पर जर्जर खम्भे व केबल एवं लटके तार ना हो। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर नकली खोया, मिठाई, मेवा और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।एसपी देव रंजन वर्मा ने कहा कि गरिमा के अनुरूप और शांतिपूर्ण ढंग से ही सभी त्यौहार मनाया जाए। उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों से कहा कि कोई भी फर्जी या भ्रामक खबर की सूचना मिलने पर उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या अपने पास के थाने में अवश्य दें, जिसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके, जिससे जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बना रहे। उन्होंने थानों में होने वाली शांति समिति की बैठकों में पिछले वर्षों के चिन्हित स्थानों के बारे में सावधानी बरतने का निर्देश दिया।कहा कि यदि क़ानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज,एडीएम डीपी सिंह, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी और अनिल कुमार झा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों में बब्लू मास्टर,राजू गुप्ता, कृष्णकांत पांडे, जलालुद्दीन,असगर अली, सहित अन्य लोग मौजूद थे। बैठक के अंत में शांति समिति के सदस्य रहे अफसर आलम के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।शांति समिति के सदस्यों से लोकतंत्र के पर्व में भाग लेने की अपीलजिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए शांति समिति के सदस्यों से कहा कि इन धार्मिक त्यौहारों के अलावा लोकतंत्र का त्यौहार भी चल रहा है।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा हो चुकी है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील किया कि आप लोग लोकतंत्र के इस त्यौहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जनपद के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग करें। आयोग द्वारा 70% के मतदान का लक्ष्य रखा गया है, इस लक्ष्य को प्राप्त करने में आप लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने समिति के सदस्यों से अपने आस पास के लोगों को स्वेच्छा से मतदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।