: वन विहार पार्क में आयोजित हुआ विश्व वन्यजीव दिवस
Sun, Mar 3, 2024
बलिया।3 मार्च 2024 को वन विहार पार्क जीरा बस्ती स्थित सभागार में वन विभाग बलिया द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराज बाबा विद्यालय बैरिया की बच्ची शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक हेटर कमी भी सम्मिलित हुए। विश्व वन्यजीव दिवस का थीम "जनता और ग्रह को जोड़ना वन्य जीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज" था। कार्यक्रम आरंभ सर्वप्रथम क्षेत्रीय वन अधिकारी मनियर द्वारा आकांत को का स्वागत कर वन्य जीव के रहन-सहन एवं सुरक्षा के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया तत्पश्चात क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना द्वारा वन्य जीव एवं मानव के संबंधों एवं वन्य जीवन तथा मनुष्यों की आपसी शंकाओं एवं दूसरों पर निर्भरता के संबंध में अपने विचार रखे गए। अंत में प्रभावी निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभागबलिया विमल कुमार आनंद द्वारा बताया गया कि हमारी इस धरती पर जीवन का आधार हमारे पेड़ पौधे वनस्पतियां व वन्य प्राणी है इस धरती पर जड़ और चेतन का आधर व संसार है। भोजन, वस्त्र, औषधि, आजीविका, सौंदर्य बोध एवं स्वच्छ वायु हेतु हम प्रकृति पर निर्भर है। प्रकृति की उपकारों की प्रति कृतज्ञता ज्ञापन करने हेतु प्राणी व पादप जगत की संरक्षण व संवर्धन में योगदान प्रस्तुत करना हमारा संवैधानिक नैतिक धार्मिक व सामाजिक कर्तव्य है। उनके द्वारा बताया गया कि वन्य प्राणियों की अंगों का अवैध व्यापार एवं वन्य प्राणियों की अंगों से बने हुए वस्तुओं एवं वस्त्रो का प्रयोग ना कर हम वन्य जीव का शिकार एवं वन्य जीव के अंगों की तस्करी को हतोत्साहित कर सकते हैं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि वन्य जीव के अंगों से निर्मित वस्त्र एवं वस्तुओं का प्रयोग नहीं करेंगे वन्यजीवों के संरक्षण हेतु सदा तत्पर रहेंगे । प्रभागीय निदेशक महोदय द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस की अवसर पर विधिवत एवं विस्तार से अपने विचार रखे गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई । कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कुमार तिवारी द्वारा किया गया कार्यक्रम में रोहित मिश्रा क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना, ज्योति यादव क्षेत्रीय वन अधिकारी बलिया, सरिता गौतम क्षेत्रीय वन अधिकारी मनियर, प्रशांत शर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी छाता, जयशंकर प्रसाद वर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया अखंड प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडे, मुकेश चंद्र राय, मंगल देव सिंह, सुरेंद्र यादव एवं अन्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे।
: रसड़ा तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस में हुआ समस्याओं का निपटारा
Sat, Mar 2, 2024
बलिया। सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने तहसील रसड़ा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं रसद , चकबंदी, विकास , विद्युत , समाज कल्याण, कृषि,मार्केटिंग,लोक निर्माण,एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के कुल 91 मामले आए, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।इसके अलावा सभी मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए।अधिकतर मामले भूमि विवाद और खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित थे।उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी। अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े। उन्होंने कड़े तेवर में चेतावनी दी कि संवेदनहीन और लापरवाह अधिकारियों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर सीआरओ त्रिभुवन,बीएसए मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
: दिव्यांगता कोई अभिशाप नही
Thu, Feb 29, 2024
बलिया: नवानगर ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, बलिया की ओर से आयोजित कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण वितरण कार्यकम हुआ। इसमें सांसद सलेमपुर रवीन्द्र कुशवाहा ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नही है, इसलिए अपने मन मे हीन भावना नही लानी चाहिए। दिव्यांगता कोई कमी नही है, इसलिए पूरी क्षमता एवं अपनी प्रतिभा के साथ जीवन में सफलता के निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए। वितरण कार्यकम में 41 ट्राईसाईकिल, 04 कान की मशीन एवं स्मार्ट केन का वितरण दिव्यांगजनों में किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख नवानगर केशव चौधरी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम, बीडीओ देवेन्द्र प्रताप वर्मा आदि मौजूद थे।