: बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का संचालन समय अव्यवहारिक
Sat, Jul 8, 2023
बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय विद्यालयों का संचालन समय अव्यावहारिक हो गया है। गर्मी के तिब्र होने के कारण और विद्यालयों के बैठक व्यवस्था के चलते बलिया के क ई विद्यालयों में बच्चे बेहोश हो जा रहे हैं जो बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए शासन का यह निर्णय उचित प्रतीत नहीं होता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और जिलामंत्री डां राजेश पाण्डेय ने गर्मी को देखते हुए और संचालन समय 8 बजे से 2 बजे तक विद्यालय में बच्चों के ठहराव को देखते हुए संचालन समय परिवर्तित करने की मांग जिलाधिकारी बलिया और उत्तर प्रदेश शासन से किया है।
: बलिया के बी एस ए बने मनीष कुमार सिंह
Sat, Jul 1, 2023
बलिया ।जनपद बलिया के बेसिक शिक्षा में जिला शिक्षा के अधिकारी बदले, मनिष सिंह जी बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बने वही मनिराम सिंह जी निर्वर्तमान बेसिक शिक्षा अधिकारी डायट आजमगढ़ में वरिष्ठ प्रवक्ता बने।
इस अवसर पर जहां नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया वही निर्वर्तमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह को भी बिदा किया गया।
: मनीष कुमार सिंह होंगे बलिया के बी एस ए
Fri, Jun 30, 2023
बलिया ।बलिया के नये बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे मनीष कुमार सिंह इसके पहले रहे डायट जौनपुर में डायट प्रवक्ता ।मनीष कुमार सिंह को मनिराम सिंह को बलिया से हटाए जाने के बाद बलिया में तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि मनिराम सिंह डायट से ही बलिया बी एस ए बनाए गये थे।