: जय प्रकाश के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
Wed, Jun 21, 2023
बलिया।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज लोलनायक जय प्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा के जय प्रकाश नगर पहुंच कर किया क ई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण ,3638.25 करोड़ की 144 विकास परियोजनाएं जिनमें जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सतही जल आधारित तीन परियोजनाएं,50 विस्तरों वाला चिकित्सालय,सुखपुरा,नरही और जय प्रकाश नगर में ,कोतवाली व पुलिस लाईन में हास्टल,नवानगर में राजकीय आई टी आई ,जी जी आई सी इब्राहिमाबाद में बाउंड्रीवाल,के अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालय चिलकहर में हास्टल और नसीरपुर तथा पर्वतपुर में पेयजल के साथ ही अन्य क ई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बनारस के लिए आने जाने में सुविधा के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम की तीन बसों का परिचालन शुरु किए जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया। 2.55 से लगभग एक घंटे विलम्ब से 3.55 पर हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री उतर के सीधे प्रभावती देबी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
: मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में किया टी एल एम प्रदर्शनी का अवलोकन
Wed, Jun 21, 2023
बलिया ।बलिया जनपद के मुरली छपरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दलजीत टोला में बच्चों व शिक्षकों द्वारा शानदार टीचिंग लर्निंग मैटेरियल का निर्माण किया गया था जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और राज्य सभा के उपसभापति हरबंस सहाय ने अपने बलिया प्रवास के दौरान किया और टी एल एम को काफी सराहा।इस प्रदर्शनी को बेहतर बनाने में ब्लाक के शिक्षकों और बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े अधिकारीगण का भी बहुत योगदान रहा।रसड़ा का स्टाल विशेष रुप से सराहा गया।बलिया सदर के विधायक और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह,ब्लाको के खण्ड शिक्षा अधिकारी,जिला समन्वयक और एस आर जी तथा बहुत सारे शिक्षक उपस्थित रहे।
: हीट वेभ पर पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था नही,ट्रामा सेन्टर शुरु करने की मांग
Tue, Jun 20, 2023
बलिया।हीट वेव के जारी कोहराम के बिच इस समस्या से निजात हेतु समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री दोनो लोगो को पत्र लिख सपा सरकार में निर्मित बलिया जिला चित्सालय के ट्रामा सेन्टर को तत्काल संचालित कराने का आग्रह किया।गंभीर बीमारियों के जांच हेतु आधुनिक जांच मशीने भी लगवाने की मांग पत्र में किया गया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने पत्र के माध्यम से मुख्य्मंत्री जी से मांग किया कि इस आपदा में जान गवाने वाले लोगो के परिवारों को तत्काल 25, 25 लाख का आर्थिक सहयोग दिया जाय। जनपद के जर्जर विद्युत ट्रांसफार्मर का भी जिक्र पत्र में किया और उसे भी दुरुस्त कराने का मांग किया गया।
राष्ट्रीय सचिव श्री राम गोविंद चौधरी ने पत्र प्रेस के लिए जारी करते हुए सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा कि व्यापक जनहित के सवाल पर प्रदेश के मुखिया को पत्र लिख और ध्यान आकृष्ट करा कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने यह साबित किया कि वह जमीन से जुड़े और जनता के सवाल पर हमेशा तत्पर रहते हैं ।