BREAKING NEWS

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

सुरहाताल को मिला रामसर का दर्जा,जनपद के लिए गौरव का क्षण,सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही सरकार और प्रदेश

Advertisment

गड़वार थाना:थाना पर आए 4 मामलों में एक का मौके पर निस्तारण : थाना समाधान दिवस में आए चार मामलों में एक का मौके पर निस्तारण,तीन राजस्व के प्रकरण को भेंजा गया लेखपाल के पास

Ajay Mishra

Sat, Jun 13, 2026

गड़वार(बलिया)। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में कुल चार मामलों की सुनवाई की गई। इनमें एक चोरी का मामला था, जिस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त चार मामलों में से तीन राजस्व विभाग से संबंधित थे,जबकि एक मामला चोरी का था। पुलिस प्रशासन ने चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं,राजस्व से जुड़े तीनों मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्हें शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करना है। इसका लक्ष्य है कि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।थाना प्रभारी हितेश कुमार की अनुपस्थिति में थाना दिवस की अध्यक्षता प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल हफीज खान ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें