BREAKING NEWS

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक,जुलूस में विवाद करने पर होगी कठोर कारवाई

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फीताकाट कर किया लोकार्पण

अभियुक्त अंकित गिरी को हल्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में रक्तदान शिविर,20 रक्तवीरों को मंत्री ने किया सम्मानित,मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र

सुरहाताल को मिला रामसर का दर्जा,जनपद के लिए गौरव का क्षण,सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही सरकार और प्रदेश

Advertisment

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस अण्डर पास की मांग ने जोर पकड़ा : आज फूंकी ग ई NHAI और जिला प्रशासन का पुतला

बलिया जनपद के दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कछुआ खास गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब और उग्र होता जा रहा है। पिछले 6 दिनों से अपनी वाजिब मांग के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों का धैर्य आज जवाब दे गया।

आज अनशनकारियों और ग्रामीणों ने एनएचएआई (NHAI) व जिला प्रशासन की शव यात्रा निकालकर एनएच 31 पर जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

इस बड़े प्रदर्शन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलिराम यादव, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धनजी यादव, जेपी गुप्ता, कल्याण सिंह आजाद, भोला पांडे, दिनेश चौबे, गगन पांडे और अभिजीत कुमार दुबे उर्फ गोलू समेत सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक अंडरपास की मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन थमेगा नहीं। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दुबहर थाने की पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें