: 2000 का गुलाबी नोट अब वैध मुद्रा नहीं रहेगा
Sat, Sep 30, 2023
बलिया।आज यानि 30 सितम्बर को बैंक बन्द होने के समय के साथ 2000 रुपये का गुलाबी नोट ना तो चलन में कहीं दिखेगा और ना ही वैध मुद्रा ही होगा।आर बी आई या भारत सरकार ने नोट बदलने की तिथि में कोई वृद्धि नहीं किया है।
आपसे ,आप नागरिकों को सादर सूचित किया जाता है कि यदि अब भी कोई नोट आपके पास रह ग ई हो तो तत्काल अपने बैंक खाते में जमा करें अथवा कराएं।जैसा कि आप अवगत हैं कि भारत का रिजर्ब बैंक 19 म ई को अधिसूचना जारी कर के 23 म ई से 30 सितम्बर तक नोट बदलने और उसके बाद यह नोट वैध मुद्रा नहीं रहेगा घोषणा किया था।
: भारतीय चन्द्रयान 3 की साफ्ट लैंडिंग
Thu, Aug 24, 2023
बलिया।
इसरो के वैज्ञानिकों ने आखिर कमाल कर ही दिखाया चन्द्रयान तीन चांद की सतह पर उतार कर भारतीय वैज्ञानिकों ने अपना काम कर ही दिया।अमेरिका,रुस और चीन के बाद भारत चौथा देश बन गया जिसने चांद पर अपना यान सकुशल उतार लिया और उससे अध्ययन खोज और बहुत से काम लिया जा सकता है। एक वैज्ञानिक ने कहाकि भारत चांद पर अब वह कहावत किम बदन्ति मिथ्या साबित हो रही है कि चन्दा मामा दूर के अब हमारे चन्दा मामा घर के हो गये हैं। पूरे देश में और हर जगह जश्न का माहौल रहा लोग हर जगह अपने टीवी, मोबाइल और लैपटाप से चिपके हुए थे।
इस उपलब्धि पर जहाँ पूरा देश वैज्ञानिकों को सराह व सल्यूट कर रहा है वही प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी इस सफलता का पूरा श्रेय उन वैज्ञानिकों को व उनके उस शिक्षक को दिया है जिन्होंने उन आज के वैज्ञानिक को प्राथमिक कक्षाओं से तराश कर आज इस देश और दुनिया की इस बड़ी उपलब्धि तक पहुंचने में अपना योगदान दिया है। उन्होने इसमें सफलताको प्राप्त करने में जरा सा भी योगदान करने वाले सभी के प्रति अपनी और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित किया है।
: प्रधानमंत्री करेंगे 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास
Sat, Aug 5, 2023
बलिया/गोरखपुर।भारत सरकार के विजन "नया भारत" को लेकर भारतीय रेल अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है उसी में स्टेशनों के आधुनिक सुविधाओं को प्रदान करने के 508 स्टेशनों में हमारे बागी बलिया का स्टेशन भी शामिल है जिसको आधुनिक बनाने का काम निरन्तर जारी है।इसका विडियो कान्सप्रेन्सिंग के माध्यम से रविवार को प्रधानमंत्री जी शिलान्यास करेंगे। सुविधाओं में सर्कुलेटिंग एरिया,वेटिंग हाल, दिव्यांग जन अनुकूल सुविधाएं, प्रसाधन,आवश्यकतानुसार लिफ्ट ,एस्केलेटर ,चौड़े फुट ऒवर ब्रिज,पार्किंग एंव हरित उर्जा का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल भवन इत्यादि आधुनिक सुविधाओं में विस्तार हेतु कार्य किया जा रहा है। आगामी 50 वर्षों तक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बेहतर यात्रा व सूचना प्रणाली एक्सक्लूसिव लाउन्ज एंव अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरुप साईनेज का प्राविधान सम्मिलित है। बलिया स्टेशन पर भी इन यात्री सुविधाओं में सुधार व विस्तार किया जायेगा।शहर के दोनों तरफ स्टेशन को एक समान करने के साथ ही मल्टी माडल कनेक्टिविटी के प्रावधान ,एप्रोच रोड आदि सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी।