BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

राष्ट्रीय दृष्टिविहिनता एंव दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत : 26 वें वर्ड साइट डे का हुआ आयोजन

Ajay Mishra

Thu, Oct 9, 2025

बलिया। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थिति सभागार में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 26 वा वर्ड साइट डे का आयोजन इस वर्ष के थीम अपने नेत्रों से प्यार करे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मन ने कहा कि हम सभी को अपने दृष्टि की सुरक्षा एवं देखभाल के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आंखे ईश्वर के द्वारा प्रदान की गई एक अमूल्य उपहार है। उन्होंने स्क्रीन पर लगातार समय देने से बचने का सुझाव देते हुए कहा कि हम सबको नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच कराते रहना चाहिए। नेत्र सर्जन डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया की हम लोगों को विटामिन युक्त पौष्टिक भोजन करना चाहिए। शुगर एवं हाइपरटेंशन से हमारी आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ता है, इससे बचने के लिए संतुलित आहार लेने की अपील किया। इस अवसर पर जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पाण्डेय,विमल कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, श्री शेखर, सौरभ माथुर, मुन्ना बाबू, राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, गोपाल सिंह, सभापति विजय कुमार शर्मा, जिला समन्वयक रेड क्रॉस शैलेन्द्र पाण्डेय, अनुपम सिंह, अनुराग पाण्डेय,शैलेश, धीरज, गोपाल आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें