BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

पुलिस अधीक्षक ने आर डी त्रिपाठी हाल में पुलिस कर्मियों का किया सम्मान : बलिया में यातायात को सुचारुरुप से प्रबन्धन हेतु प्रशिक्षण पर किया सम्मानित,30 दिवसीय हुआ प्रशिक्षण

Ajay Mishra

Sun, Oct 26, 2025

बलिया। यातायात निदेशालय/पुलिस मुख्यालय लखनऊ उ0प्र0 के आदेश के क्रम में जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने हेतु 22.09.2025 से 21.10.2025 तक रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में आयोजित 30 दिवसीय यातायात प्रशिक्षण में जनपद के पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया । आज दिनांक 26.10.2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा यातायात प्रशिक्षण प्राप्त कुल 01 निरीक्षक, 01 उप निरीक्षक, 07 मुख्य आरक्षी सहित 15 आरक्षियों को को रिजर्व पुलिस लाइन के आर.डी.त्रिपाठी हाल में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये सभी पुलिसकर्मियों को लगन के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने के प्रेरित व निर्देशित किया गया ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात मो0 उस्मान, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे व यातायात प्रभारी उ0नि0 श्री समद खान सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें