BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 7 अक्टूबर को : दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति मा०राज्यपाल आनन्दीबेन जी प्रदान करेंगी डिग्री

Ajay Mishra

Sun, Oct 5, 2025

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षान्त समारोह 7 अक्टूबर को आयोजित होगा। विवि की माननीय कुलाधिपति एवं उ. प्र. की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस समारोह की अध्यक्ष होंगी। पद्म श्री डाॅ. रजनीकांत जिन्हें भारत के जी. आई. मैन के नाम से जाना जाता है, मुख्य अतिथि होंगे, जो विद्यार्थियों को दीक्षान्त उद्बोधन देंगे। डाॅ. रजनीकांत ने 20 राज्यों के 59 से अधिक वस्तुओं के जी. आई. प्रमाणन में योगदान दिया है। जी. आई. प्रमाणन से किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र से किसी वस्तु के विशेष रूप से जुड़े होने को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलती है, जिससे उस क्षेत्र को न केवल अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलती है, बल्कि आर्थिक विकास को भी गति मिलती है। डाॅ. रजनीकांत के प्रयत्नों से पारंपरिक हस्तशिल्प, कलाओं को संरक्षित करने और उसके विकास में गति मिली है। उनके प्रयत्नों से उ. प्र. विशेषकर वाराणसी की कई वस्तुओं को जी. आई. सर्टिफिकेट मिले हैं और वाराणसी जी. आई. केन्द्र के रूप में उभरा है। उ. प्र. के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अति विशिष्ट अतिथि जबकि उ. प्र. की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में प्रतिभाग करेंगी।

इस समारोह में कुल 19560 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी, जिसमें स्नातक के 15878 और परास्नातक के 3682 विद्यार्थी सम्मिलित हैं।उपाधि प्राप्त करने वालों में 62% छात्राएं हैं जबकि छात्रों की संख्या मात्र 38% है। 12143 छात्राओं और 7417 छात्रों को उपाधियाँ दी जायेंगी। स्नातक में 60% जबकि परास्नातक में 72% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। इस वर्ष 19 विद्यार्थियों को पी-एच. डी. की उपाधि प्रदान की जा रही है, जिसमें 13 छात्र एवं 6 छात्राएं हैं।

इस समारोह में 43 विद्यार्थियों को कुल 44 स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे। 1 विद्यार्थी शामिया खातून को उर्दू विषय में स्वर्ण पदक के साथ पूरे विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए कुलाधिपति पदक (चांसलर मेडल) भी दिया जायेगा। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या 34 और छात्रों को संख्या 9 है।

इस समारोह के अंतर्गत माननीय कुलाधिपति द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को 300 किट भी प्रदान किया जायेगा, जिसमें 200 किट जिला प्रशासन और 100 किट विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।

दीक्षान्त समारोह के पूर्व विवि द्वारा परिसर एवं गोद लिए हुए गाँवों में दीक्षोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इन प्रतियोगिताओं में विजयी हुए प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी इस समारोह में माननीय कुलाधिपति द्वारा पुरस्कृत होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें