BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

स्वच्छता ही सेवा पखवारा 2025 के अन्तर्गत समाज कार्य : स्वच्छता सेवा पखवारा 2025 के तहत गड़वार वृद्धाश्रम भ्रमण कार्यक्रम

Ajay Mishra

Thu, Sep 25, 2025

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत समाज कार्य विभाग की ओर से गड़वार वृद्धाश्रम भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण तथा समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे कुल 90 वृद्धजनों को फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने वृद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद किया तथा उनके अनुभवों, जीवन संघर्षों और वर्तमान समस्याओं को निकट से समझा। छात्रों ने वृद्धजनों से उनके जीवन से जुड़े संस्मरण सुने और उनसे संस्कार, धैर्य एवं जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा प्राप्त की।

वृद्धाश्रम संस्था के वृद्ध सुभाष ने युवाओं को शिक्षा और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था के अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में वृद्धों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों तथा अकेलेपन की चुनौती का उल्लेख किया। समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा ने कहा कि “वृद्धजन समाज की धरोहर हैं, इनके अनुभवों को सुनना और उनसे सीखना युवाओं की जिम्मेदारी है।” वहीं सहायक आचार्य डॉ. रूबी ने अपने उद्बोधन में वृद्धावस्था की आर्थिक कठिनाइयों और देखभाल की कमी को सबसे बड़ी समस्या बताया तथा इसके समाधान के लिए सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम के संदर्भ में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने वृद्धजनों को समाज का अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. सौम्य तिवारी (सहायक आचार्य, गृह विज्ञान विभाग), डॉ. अभिषेक त्रिपाठी (सहायक आचार्य, समाजशास्त्र विभाग) सहित समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम ने न केवल वृद्धजनों के जीवन में प्रसन्नता का संचार किया बल्कि छात्रों को समाज सेवा के महत्व का भी सजीव अनुभव प्रदान कराया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें