BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानों का किया गया निरीक्षण : मिशन शक्ति केन्द्रों के सुचारु रुप से संचालन हेतु दिए निर्देश,महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि

Ajay Mishra

Thu, Sep 25, 2025

बलिया। मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा संचालित “मिशन शक्ति अभियान फेज- 5.0” के अंतर्गत प्रदेशभर में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने के लिये ठोस कदम उठाये जा रहे हैं ।डायरेक्टर जनरल आप पुलिस उ0प्र0 द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार प्रत्येक थाने पर महिला सुरक्षा केन्द्र हेतु एक पृथक कक्ष स्थापित किया गया है जिसमें प्रशिक्षित कार्मिकों की नियुक्ति की गयी है , ताकि प्रत्येक पीड़िता को तत्काल सहायता व उचित मार्गदर्शन मिल सके ।

इसी क्रम में 24सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा जनपद के थाना खेजुरी, थाना सिकंदरपुर एवं थाना उभांव पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गये कि

1. महिला सुरक्षा केन्द्र पर आने वाली प्रत्येक महिला की शिकायत को गंभीरता व संवेदनशीलता से सुना जाये।

2. घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद एवं महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

3. पारिवारिक विवादों को संवाद और परामर्श के माध्यम से प्राथमिकता से सुलझाया जाये, आवश्यक होने पर कानूनी कार्यवाही की जाये।

4. पीड़ित महिलाओं को तत्काल कानूनी सहायता, चिकित्सीय सहयोग एवं आश्रय गृह की सुविधा उपलब्ध करायी जाये।

5. महिला सुरक्षा केन्द्रों पर तैनात महिला कर्मियों द्वारा और अधिक सक्रिय एवं संवेदनशील होकर कार्य किया जाये।

6. समाज में महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने हेतु प्रत्येक जनपद में नियमित गोष्ठियों का आयोजन किया जाये।

7. वर्तमान एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत विशेष रूप से थाना क्षेत्र में हो रहे कार्यक्रमों में निरन्तर भ्रमणशील होकर महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु तत्पर रहेंगे ।

इस अवसर क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर व अन्य थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण समेत अन्य लोग उपस्थित रहें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें