BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में CPR प्रशिक्षण आज दिया बुजुर्ग को नया जीवन : थाना उभांव पुलिस ने इंसानियत की मिशाल बनकर अचेतावस्था में पड़े 75 वर्षीय को CPR देकर दिया नया जीवन

बलिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कराया गया CPR प्रशिक्षण को असल जीवन में उतार कर दिया इंसानियत का मिशाल। उभांव पुलिस टीम द्वारा स्थानीय वार्ड नंबर 8 में मानवीय संवेदनाओं का मिसाल पेश करते हुए पुलिस ने अचेतावस्था में पड़े एक वृद्ध को सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। समय रहते पहुंची पुलिस की तत्परता से वृद्ध की सांसें फिर से चलने लगीं। फिलहाल उन्हें सीएचसी सीयर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

उल्लेखनीय है कि वार्ड नंबर-08 मंत्री जी गली निवासी सुरेंद्र प्रसाद (75 वर्ष) अपने घर में अकेले रहते थे। दो दिनों से उनके घर का दरवाजा न खुलने और कोई गतिविधि न दिखने पर पड़ोसियों को आशंका हुई । उन्होंने इसकी सूचना सुरेंद्र प्रसाद के रिश्तेदार बब्लू प्यारे को दी। बब्लू प्यारे जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से लकड़ी की सीढ़ी के सहारे ऊपर की खिड़की खोलकर घर के अंदर प्रवेश किया।

अंदर देखने पर वृद्ध अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें मृत समझते हुए तुरंत इसकी सूचना सीयर पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार को दी गई । सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहली मंजिल पर कमरे में पहुंचकर उन्होंने देखा कि वृद्ध की सांसें धीमी चल रही थीं, बिना देर किए पुलिसकर्मियों ने वृद्ध को नीचे लाकर उन्हें सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रीससिटेशन) देना शुरू किया।

पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास से कुछ ही देर में वृद्ध की सांसें सामान्य होने लगीं तो उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र प्रसाद के दो पुत्र अजय कुमार व विजय कुमार मुंबई में सब्जी का कारोबार करते हैं। पत्नी के निधन के बाद वे अकेले ही अपने घर में रह रहे थे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदना की सराहना की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें