उप पुलिस अधीक्षक का अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति : क्षेत्राधिकारी नगर का प्रोन्नति अपर पुलिस अधीक्षक पद पर
Ajay Mishra
Sat, Aug 9, 2025
बलिया। जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर का प्रोन्नति अपर पुलिस अधीक्षक पद पर होने पर रैंक प्रतीक /अशोक स्तंभ लगाया और प्रोन्नति की बधाई और शुभकामनाएं दी ।
उल्लेखनीय है कि आज 09 अहस्त को जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम में श्यामकान्त उपाधीक्षक को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वर्तमान तैनाती के स्थान पर अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत प्रदान कर रैंक का प्रतीक /अशोक स्तंभ लगाकर प्रोन्नति का रैंक प्रदान करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी गई ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक श्री सुधीर सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें ।
विज्ञापन
