सांप काटने से १० वर्षीय किशोर की मृत्यु,इन्जेक्शन लगाने में देरी का : सर्प काटने से किशोर की मौत,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर पर लापरवाही का आरोप
Ajay Mishra
Tue, Oct 14, 2025
संवाददाता जितेन्द्र यादव जितू
सोनवानी (बलिया): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी में सोमवार की दोपहर इलाज में लापरवाही के चलते एक 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासी बुधन के पुत्र मनीष को सांप काट लिया था। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी लेकर पहुंचे, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने आवश्यक एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन समय पर नहीं लगाया।
बताया जा रहा है कि बालक इलाज की प्रतीक्षा में तड़पता रहा, किंतु चिकित्सकों की उदासीनता के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर लगाया नहीं ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल अधीक्षक कई सप्ताह से अनुपस्थित चल रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अधीक्षक की गैरहाजिरी के कारण अस्पताल में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं रहता, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन
