BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

जन सेवा कल्याण संस्था का उद्देश्य जन कल्याण : जन सेवा कल्याण संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित लोगों की सेवा- टिंकू साहनी

Ajay Mishra

Sat, Oct 25, 2025

संवाददाता। जितेन्द्र यादव, जीतू

हल्दी(बलिया)। स्थानीय कस्बा स्थित जन सेवा कल्याण संस्था के प्रबन्धक के तत्वावधान में टिंकू साहनी के आवास पर शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया,साथ ही क्षेत्रीय पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जन सेवा कल्याण संस्था के प्रबंधक टिंकू साहनी ने कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय,शोषित, वंचित लोगों की सेवा करने के साथ ही गरीब परिवार की बेटियों की शादी में यथा संभव मदद करना है। वहीं गरीब,लाचार एवं इलाज से वंचित लोगों का सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि क्षेत्र में कोई गरीब भूखा न सोए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस संस्था में अधिक से अधिक लोग जुड़े ताकि संस्था मजबूत हो। जब संस्था मजबूत होगी तो अधिक से अधिक गरीबों की सेवा हम खुले मन से कर सकते है। आस पास के गांव के लोगों खासकर युवा वर्ग को आह्वान किया कि इस संस्था से जुड़कर समाज के वंचित लोगों का सहयोग करने में अपना अहम योगदान दें। बैठक में दर्जनों युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की और भविष्य में भी और लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पत्रकार ब्यूरो चीफ शक्ति उजाला ज्ञान प्रकाश तिवारी,भानू सिंह,सुनील द्विवेदी,आतिश उपाध्याय,संजय सिंह,जितेन्द्र यादव जीतू एवं संतोष तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौतम साहनी, गुप्तेश्वर साहनी , सुनील यादव, गोरख, रीन्टू खान, दीलसाद खान, पंकज यादव, उमेश यादव, स्याम सिंह, राजेश गूप्ता, विनय गूप्ता, राजेन्द्र पटेल, विक्की पटेल,गोरख खान, धीरज पाण्डेय, दीप्पू गूप्ता, नन्दलाल ठाकुर बहादुर साहनी,मिट्ठू यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनू पाठक एवं संचालन अधिवक्ता सुनील पाण्डेय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें